- वन विभाग ने जंगल में जब्त किया था बालू लदा तीन हाइवा
जन शिकायतों का किया गया निवारण वन विभाग ने यह कार्यवाही डीएफओ अभिरुप सिन्हा से पूर्व में मिले निर्देश के बाद की है. सारंडा रिजर्व वन क्षेत्र अन्तर्गत तमाम मुख्य व ग्रामीण सड़कों पर सूर्यास्त के बाद तथा सूर्योदय के पहले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित है. पकडे़ गये तीनों हाइवा अवैध बालू लेकर रात के समय सारंडा की सड़कों से गुजर रहे थे. पकड़ा गया हाइवा (जेएच05एवाई- 1668) मनोहरपुर निवासी राकेश उपाध्याय का है. इसके पास बालू संबंधित कोई चालान नहीं था. यह मनोहरपुर थाना अन्तर्गत तिरला अवैध बालू घाट से बालू लोड किया था. हाइवा (ओआर23सी- 9028) मनोहरपुर निवासी राजेश यादव उर्फ गोविंदा का है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-maheen-sardar-will-file-nomination-from-potka-assembly-constituency-on-october-23/">Jamshedpur
: पोटका विधानसभा क्षेत्र से 23 अक्टूबर को नामांकन करेंगे महीन सरदार इस हाइवा पर बिसरा के तेतरकेला से बालू लोड किया था. इसके पास मनोहरपुर क्षेत्र में बालू गिराने का चालान था, लेकिन रुट बदलकर बोलानी जा रहा था. हाइवा (ओडी09के-6300) किरीबुरु निवासी आशीफ इकबाल का है. यह भी तेतरकेला बालू घाट से बालू उठाया था, लेकिन इसके पास कोई चालान नहीं था. इसे भी पढ़ें : तंबाकू">https://lagatar.in/tobacco-consumption-is-harmful-for-health-indranath-prasad/">तंबाकू
का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : इंद्रनाथ प्रसाद [wpse_comments_template]
Leave a Comment