Search

 
 
 

Kiriburu  :  बाईहातु जलमीनार से छोटानागरा पंचायत के 10 गांवों में आज भी नहीं हुई पेय जलपूर्ति

 
  • अनियमित पानी सप्लाई से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Kiriburu (Shailesh Singh) :  सारंडा के छोटानागरा पंचायत अन्तर्गत बाईहातु आसन्न जलापूर्ति योजना अर्थात् पानी फिल्टर प्लांट से 30 अगस्त को भी पेय जलपूर्ति पंचायत के 10 गांवों में नहीं हुई. पिछले लगभग 20 दिनों से पेय जलापूर्ति नहीं हो रही है. इससे ग्रामीणों के सामने शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है. फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों ने बताया कि प्लांट का पंप और मोटर खराब होने की वजह से पेय जलापूर्ति नहीं हो रही है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-protest-against-allowing-goods-trains-to-cross-by-stopping-passenger-trains/">Jamshedpur

: पैसेंजर ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी को पार कराने का विरोध
चाईबासा से मिस्त्री आने के बाद ही ठीक हो पायेगा. दूसरी तरफ ग्रामीणों ने कहा कि नियमित पेय जलपूर्ति का ठेका चाईबासा के ठेकेदार ने लिया है. वह विभागीय पदाधिकारी से सांठ-गांठ कर हर माह पैसा उठा रहा है, लेकिन ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है. इस समस्या का समाधान के लिए क्षेत्र के सांसद व विधायक द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है. सिर्फ चुनाव में सब वोट मांगने आ जाते हैं. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-forest-department-team-caught-the-python-and-released-it-in-saranda-forest/">Kiriburu

  : वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ सारंडा जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही