Search

 
 
 

Kiriburu : शहर को स्वच्छ बनाने में सभी का सहयोग जरुरी - सीजीएम

 
  • किरीबुरु खदान प्रबंधन ने बैंक मोड़ में चलाया स्वच्छता अभियान
Kiriburu (Shailesh Singh) :  सेल की किरीबुरु खदान प्रबंधन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक मोड़ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि स्वच्छता हर किसी की जीवन से जुड़ा अहम हिस्सा है. यह एक दिन का नहीं, बल्कि प्रतिदिन व सालों भर निरंतर चलने वाला अभियान है. उन्होंने कहा कि किरीबुरु प्रबंधन स्वच्छता के प्रति गंभीर है. हमारा सिविल विभाग प्रतिदिन ठेका से लोगों के घरों से कचरा उठाव व शहर की साफ-सफाई कराती है. आम जनता से उन्होंने अपील की कि अपने आसपास के परिवेश को साफ रखें. कचरा को एक स्थान पर संग्रह कर ठेला लेकर आने वाली टीम को दें. इसे भी पढ़ें :  Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-jagat-majhi-expressed-gratitude-to-the-party-leadership-on-being-made-the-candidate-from-manoharpur/">Goilkera

: मनोहरपुर से प्रत्याशी बनाए जाने पर जगत माझी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया
सभी के प्रयास से ही स्वच्छ शहर व वातावरण का निर्माण होगा. इस दौरान सीजीएम कमलेश राय के नेतृत्व में महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक एसआर स्वांय, महाप्रबंधक डीबी जयकर, उप महाप्रबंधक अमित विश्वास, सहायक महाप्रबंधक रमेश कुमार सिन्हा, कनीय प्रबंधक प्रवीण कुमार, बदन गिरि, दिलीप झा, विजय गुप्ता, जगन्नाथ दास, राजेन्द्र सिंद्रिया, सुनील पासवान, नमित मिश्रा आदि दर्जनों लोगों ने हाथों में झाड़ू पकड़ साफ-सफाई की. यह अभियान एक माह तक किरीबुरु क्षेत्र में निरंतर चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/mahua-maji-will-be-jmm-candidate-from-ranchi-party-made-official-announcement/">रांची

से महुआ माजी होंगी JMM प्रत्याशी, पार्टी ने की आधिकारिक घोषणा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही