Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सेल कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यपालक निदेशक ने यूनियनों के साथ की बैठक

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन, इंटक के जेनरल सेक्रेटरी बीएन चौबे के नेतृत्व में गुवा, चिरिया, मेघाहातुबुरु और किरीबुरू माइंस के यूनियन और मैनेजमेंट की ओर से कार्यपालक निदेशक माइंस के जयदीप दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक कार्मिक के राजन प्रसाद के साथ बोकारो में बैठक हुई. बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों में चर्चा हुई. इसमें गुवा में हर साल काफी संख्या में दक्ष कर्मी रिटायर्ड हो रहे हैं और हर वर्ष प्रोडक्शन टारगेट बढ़ रहा है. गुवा के कर्मी अपने ग्रेड से ऊपर ग्रेड की कार्य दक्षता से करके, प्रोडक्शन टारगेट को पूरा कर रहा है. अतः कर्मी के ऊपर अतिरिक्त लोड को देखते हुए, उन्हे इंटरनल वेकेंसी निकाल कर अपग्रेड किया जाये. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jmashedpur-meeting-of-nine-panchayat-committees-of-congress-held-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में हुई कांग्रेस के नौ पंचायत कमेटियों की बैठक
इस पर मैनेजमेंट ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है. एस 6 से एस 8 के पद बहुत दिनों से रिक्त हैं, इनको अभिलम्ब भरा जाए. इनपर मैनेजमेंट ने तुरंत कोई निर्णय लेने पर अपनी सहमति जताई. कांट्रेक्टर कर्मी जो स्थाई रूप से कार्य कर रहे हैं, उनका स्थाई प्रमोशन पॉलिसी बने और उनका एवं उनके आश्रितों का मेडिकल कार्ड बने. रिटायरमेंट कर्मी को लीज में क्वार्टर दिया जाये, जो पारित है. इसमें मैनेजमेंट ने कहा कि गुवा में जब क्वार्टर उपलब्ध होगा तब विचार करेंगे. फिलहाल बोकारो में जब क्वार्टर ऑक्शन होगा तब माइंस के कर्मी को भी लीज में घर दिया जाएगा. माइंस के स्टूडेंट का स्कूली शिक्षा या उच्च शिक्षा, स्पेशल शिक्षा के लिए बोकारो में जल्द हॉस्टल उपलब्ध होगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-north-panchayat-office-shifted-new-residence-of-sail/">किरीबुरु

: सेल के नये आवास में स्थानान्तरित हुआ मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत का कार्यालय
ग्रेडर, ड्रील और डंपर आदि मशीनों की संख्या बढ़ाई जाये, ताकि मशीनों का उचित मेंटेनेंस हो. ये कर्मी और मशीन की सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी. हॉस्पिटल की सेनेटरी सुविधा, नए बेड,मेडिसिन की ज्यादा उपलब्धता और इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था अविलंब हो. हर कॉलोनी में हेल्थ के लिए जॉगर क्लब की व्यवस्था हो. बैठक में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर, महाप्रबंधक कार्मिक के एसएन पंडा, डीजीएम कार्मिक के एनके झा, गुवा यूनियन के जोनल सेक्रेटरी तूफान घोष, सीके शर्मा (बीएस), विजय राम, बिनोद सिंह (जोनल सेक्रेटरी, कांट्रेक्टर कर्मी), राजेंद्र पुष्टि (बीएस) मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही