Kiriburu (Shailesh Singh): नक्सलियों (भाकपा माओवादी) के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय होकर दुकानदारों व व्यापारियों से पैसा उगाही अथवा भयादोहन करने के कार्य में लगे हैं. 6 जून की शाम एक अज्ञात युवक खुद को बड़ाजामदा ओपी अन्तर्गत नवागांव का निवासी बताते हुए बड़ाजामदा पहुंचा और कुछ प्रतिष्ठित दुकानदारों से पैसे की मांग की. उसने सभी को बताया कि वह कुख्यात माओवादी नक्सली आकाश सिंह का आदमी है. आकाश सिंह ने उसे आपके पास आर्थिक मदद हेतु भेजा है. उसने दुकानदारों को बताया की पिछले कुछ दिनों से रांची व दूसरे क्षेत्रों से भी दर्जनों नक्सली बड़ाजामदा व आसपास के जंगलों में आए हुए हैं. नक्सलियों की अधिक संख्या होने की वजह से खाने-पीने व राशन सामग्री की समस्या उत्पन्न हो गई है. ऐसी स्थिति में राशन सामग्री खरीद कर उनके कैंप तक पहुंचाना है. इसके लिये 5-10 हजार रुपये की आप व्यवस्था करें. मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक कई लोगों के पास नक्सलियों के नाम पर पैसा मांगने गया था. जिसमें से कुछ से उसकी मुलाकात हुई एवं कुछ से मुलाकात नही हो पाई. दुकानदारों ने बताया कि उक्त युवक ने उन्हें नक्सलियों के नाम से कोई पत्र भी नहीं दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-late-night-absconding-criminal-opened-fire-in-mango-case-registered/">जमशेदपुर
: मानगो में देर रात फरार अपराधी ने चलाई गोली, मामला दर्ज
: मानगो में देर रात फरार अपराधी ने चलाई गोली, मामला दर्ज
Leave a Comment