Search

 
 
 

Kiriburu : प्रसिद्ध एथलीट नरेन्द्र सिंह उर्फ निंदे का निधन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  सेल व झारखंंड के प्रसिद्ध धावक रहे नरेन्द्र सिंह उर्फ निंदे की आज शुक्रवार शाम आकस्मिक मौत किरीबुरु स्थित उनके आवास में हो जाने से पूरे सारंडा व लौहांचल में शोक की लहर दौड़ गई है. वह बिल्कुल स्वस्थ थे लेकिन आज अचानक शाम को पत्नी के साथ चाय पीकर घर के आंगन में मुंह धोने गये जहां हार्टअटैक की वजह से गिरे एवं उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजन सेल अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. नरेन्द्र सिंह अच्छे धावक थे. सेल की किरीबुरु खदान में उनकी नौकरी खेल कोटा से ही मिली थी. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-many-congressmen-returned-home-received-a-warm-welcome/">Chaibasa

: कई कांग्रेसियों की हुई घर वापसी, जमकर हुआ स्वागत
वह सेवानिवृत्त होने से पहले सेल की किरीबुरु अस्पताल में कार्यरत थे. पोलियो की दवा से लेकर मलेरिया व अस्पताल आदि की साफ-सफाई से जुड़ी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाया था. उनके कार्यकाल के दौरान किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर मच्छरों से मुक्त रहा. सेवानिवृत्त होने का बाद शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया. वह खेल व समाज का उत्थान हेतु निरंतर आगे खड़ा होकर कार्य करते रहे. उनकी मौत की खबर से पूरे शहर की भीड़ उनके घर पर उमड़ गई है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bhagwat-katha-is-the-right-medium-to-learn-the-art-of-living-himanshu-maharaj/">Jamshedpur

: जीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है भागवत कथा – हिमांशु महाराज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही