Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु का युवा कलाकार संदीप सिंह उर्फ राजा की इलाज के दौरान रविवार को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में मौत हो गई. किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुवा समेत झारखण्ड-ओडिशा के लोगों, खासकर संगीत प्रेमियों व कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई है. राजा झारखण्ड-ओडिशा का प्रसिद्ध गिटार वादक था. वह घर से जब भी कहीं निकलता तो उसके पीठ पर गिटार टंगा होता था. काफी कम उम्र से हीं राजा गिटार बजाया करता था. पिछले लगभग डेढ-दो दशक से वह विभिन्न आर्केस्ट्रा ग्रुपों से जुड़कर स्टेज प्रोग्राम करता था. बताया जाता है कि राजा के हृदय में पानी भर गया था एवं दोनों किडनी खराब हो चुकी थी. इसकी जानकारी अचानक हुई. राजा अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चों के साथ किरीबुरु में रहता था. लेकिन वह कुछ वर्षों पहले किरीबुरु से जमशेदपुर चले गये थे. राजा की मौत की सूचना के बाद झारखण्ड-ओडिशा के दर्जनों कलाकार जमशेदपुर के लिये रवाना हो गये हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mgm-hospitals-power-failure-for-two-hours-people-stuck-in-the-lift/">जमशेदपुर
: दो घंटे गुल रही एमजीएम अस्पताल की बिजली, लिफ्ट में फंसे रहे लोग [wpse_comments_template]
किरीबुरू : प्रसिद्ध गिटार वादक राजा की इलाज के दौरान मौत
Leave a Comment