Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : लाइन पार पूजा कमिटी की निर्माणाधीन मूर्तियों को साथी कलाकार तोड़ हुआ फरार

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : मनोहरपुर स्थित लाइन पार दुर्गापूजा कमिटी के लिये बनाई जा रही मां दुर्गा, भगवान गणेश समेत तमाम देवी देवताओं की निर्माणाधीन मूर्तियों को मुख्य मूर्तिकार के सहयोगी कलाकार तोड़कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना सोमवार की आधी रात की बताई जा रही है. इस घटना के बाबत पूजा कमिटी के एक सदस्य ने बताया कि हर वर्ष इस कमिटी द्वारा दुर्गापूजा हर्षोल्लास के साथ किया जाता है. इस वर्ष भी होना है. इसी के लिये पंडाल प्रांगण में ही मूर्ति बनाने का कार्य मूर्तिकार की टीम कर रही थी. घटना वाली रात लगभग 10 बजे मूर्ति निर्माण स्थल का गेट हमने बंद कर दिया था. वहां पर मूर्तिकार का सहयोगी कलाकार घूम रहा था. इसे भी पढ़ें : चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-six-girls-drowned-in-barakar-river-during-karma-immersion/">चौपारण

: करमा विसर्जन के दौरान छह बच्चियां बराकर नदी में डूबी, तीन बचाई गयी, एक का शव बरामद
हमने पूछा कि यहां इतनी रात क्यों घूम रहे हो, यहां से जाओ. उसके बाद वह वहां से चला गया. बताया जा रहा है कि मूर्तिकार का सहयोगी अपने मुख्य मूर्तिकार से बकाया पैसा की भी मांग कर रहा था. वह नशा का भी आदि था. घटना से पहले भी संभवतः गांजा का नशा किये हुए था. मूर्तिकार से इसी विवाद को लेकर संभवतः वह मध्य रात्रि सारी मूर्तियों को तोड़ फरार हो गया है. मनोहरपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सहयोगी मूर्तिकार की तलाश प्रारम्भ कर दी गई है, ताकि घटना की वास्तविक सच्चाई का पता चल सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही