Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखंड पुलिस में चालक के पद पर कार्यरत मंगल टुडू की मौत बीमारी से होने के बाद चाईबासा जिला के कुल 42 चालकों ने मृतक चालक के परिवार से मिलकर 42 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी. सभी ने पीड़ित परिवार के साथ दुख में सदैव खड़ा रहने का भरोसा दिलाया. उल्लेखनीय है कि मंगल टुडू वर्तमान में पश्चिमि सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना में प्रतिनियुक्त थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-released-the-final-semester-result-of-vocational-course-ug/">चाईबासा
: कोल्हान विवि ने वोकेशनल कोर्स यूजी की फाइनल सेमिस्टर का परिणाम किया जारी
: दीपावली की तैयारी शुरू, दीये बनाने में जुटे कुम्हार
: कोल्हान विवि ने वोकेशनल कोर्स यूजी की फाइनल सेमिस्टर का परिणाम किया जारी
इलाज के क्रम में हुई मौत
उनका देहांत बीते 6 अक्टूबर को बोकारो स्टील सिटी के बीजीएच अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गया था. उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सिदाडीह, जिला सरायकेला में किया गया था. अंतिम संस्कार में चाईबासा जिला बल के चालक साथी एवं चाईबासा पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद थे. 13 अक्टूबर को झारखंड पुलिस के पश्चिम सिंहभूम जिला में पद्स्थापित 2010 बैच के चालकों ने मिलकर मृतक के परिजनों के लिए यह सहायता राशि जुटाई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-preparations-for-diwali-begin-potters-engaged-in-making-diyas/">घाटशिला: दीपावली की तैयारी शुरू, दीये बनाने में जुटे कुम्हार
Leave a Comment