Search

 
 
 

किरीबुरु : भूमि विवाद में मारपीट, हीरालाल निषाद गंभीर रुप से घायल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में जगन्नाथपुर निवासी हीरालाल निषाद गंभीर रुप से घायल हुये. घटना जगन्नाथपुर थाना अन्तर्गत बड़ा तालाब के समीप मुख्य सड़क पर हुई. घटना के बाबत हीरालाल निषाद के पुत्र दिव्यांस निषाद ने कहा कि मेरे जमीन पर अवैध तरीके से महावीर निषाद एवं उसका बेटा विक्की निषाद द्वारा कार्य कराया जा रहा था. इसकी जानकारी पिताजी को मिलने के बाद वह अपनी जमीन पर हो रहे अवैध तरीके से कन्स्ट्रक्शन कार्य को रोकने गये. उन्होंने महावीर व उसका बेटा विक्की को यह कहते हुये मना किये कि यह जमीन हमारा है, जिस पर आप कोई कार्य नहीं करा सकते हो. पिताजी अकेले थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/fire-broke-out-in-three-shops-in-namkum-ranchi-late-on-monday-night/">रांची

के नामकुम में सोमवार देर रात तीन दुकानों में लगी आग
[caption id="attachment_858874" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Ghayal-Hiralal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घायल हीरालाल निषाद.[/caption] इस कारण महावीर व उसका बेटा विक्की ने पिताजी के सिर पर पत्थर से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल किया तथा सड़क पर पटककर गला दबाकर मारने की कोशिश किया. मारपीट होता देख कुछ लोगों ने बीच बचाव कर पिताजी को उनके चंगुल से छुडा़या. इस जमीन को लेकर महावीर से पहले से विवाद चलते आ रहा है. कई बार मापी कराने की कोशिश हुई लेकिन वह मापी होने नहीं देना चाहता है. इस घटना के खिलाफ महावीर व विक्की के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही