Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : टी-10 फ्लड लाइट ओपेन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सात मई को

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित दूसरा टी-10 फ्लड लाइट ओपेन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सात मई की शाम 6.30 बजे से दो महिला टीम केबीआर सुपर गर्ल्स और थंडर एकादश के बीच खेला जाएगा. 7.30 बजे से पुरुषों की मुखर्जी एकादश एवं टेरेफीक हिटर्स के बीच खेला जायेगा. शुक्रवार की रात खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टेरेफीक हिटर्स ने बीएल जगुआर बोलानी को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-alleges-bjp-is-engaged-in-conspiracy-to-kill-mallikarjun-kharge-and-his-family/">कांग्रेस

ने लगाया आरोप, मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश में लगी है भाजपा

विजेता टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच

पहले बल्लेबाजी करते हुये टेरैफीक हिटर्स ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 92 रन बनाया. जिसमें आशिफ खान ने 4 छक्का 2 चौका की मदद से 22 गेंद में 42 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएल जगुआर बोलानी ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 86 रन हीं बना सकी. इसमें दिव्य रंजन दास ने 1 छक्का 4 चौका की मदद से 10 गेंद में 24 रन बनाये. विजेता टीम के खिलाड़ी आशिफ खान मेन ऑफ द मैच बने. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ed-recommends-to-state-government-for-fir-against-light-worker-bhanu-pratap/">रांची:

हल्का कर्मचारी भानु प्रताप के खिलाफ FIR के लिए ED ने की राज्य सरकार से अनुशंसा

एमजी स्पोर्टिंग चम्पुआ ने गौड एकादश को एकतरफा मुकाबले में हराया

शुक्रवार को खेले गये पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एमजी स्पोर्टिंग चम्पुआ ने गौड एकादश को एकतरफा मुकाबले में 70 रन से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये एमजी स्पोर्टिंग ने 9.5 ओवर में अपना सभी विकेट खोकर 99 रन बनाया. इसमें चंदन कुमार मुखी ने 21 और जौहर ने 18 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौड्स एकादश ने 8.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 29 रन हीं बना सकी. विजेता टीम के खिलाड़ी गुलशेर आलम मेन ऑफ द मैच रहे. दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले मे टेरेफीक हिटर्स ने एमजी स्पोर्टिंग चम्पुआ को 6 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये चम्पुआ ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 78 रन बनाये. जिसमें एसपी बेहरा ने 26 और सोनु 20 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेरेफीक हिटर्स ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली. इसमें अविनाश ठाकुर ने 2 छक्का 4 चौका की मदद से 20 गेंद में 34 रन बनाकर मेन ऑफ द मैच रहे. इस दौरान महाप्रबंधक भी के सुमन, महाप्रबंधक दीपेन लोहार,इशान सिंह कठोते, चंदन, नागेश झा, अनमोल पांडेय, फरहान आलम, जशांक बोहरा, सुचीत, सत्यम कुमार, विश्वजीत मुखर्जी, विक्की, हर्ष राय, अजय सांडिल, युधिष्ठिर महाकुड़ आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-youths-injured-after-being-hit-by-a-tractor-serious/">चक्रधरपुर

: ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक घायल, गंभीर
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही