Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : दो दिवसीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का खेला गया फाइनल मुकाबला

Advertisement
Advertisement
Kiriburu :  सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के प्रायोजन में व महिला समिति मेघाहातुबुरु के सहयोग से 23 मई की रात मेघा क्लब प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया. फाइनल मुकाबले (सिंगल) में वंदना ने नीरू को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि ममता तीसरे स्थान पर रहीं. डबल्स मुकाबले में वंदना-नीलम की जोड़ी ने सीमा रेखा-लीपी की जोड़ी को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. तीसरे स्थान पर मीनू और अर्चना की जोड़ी रही. वहीं, विजेता, उप विजेता व तीसरा स्थान हासिल करने वाली महिला खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम व महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार दिया. इस दौरान स्टेला सेलबम ने कहा कि सभी गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक होनी चाहिए. उन्होंने मेघाहातुबुरु की अन्य महिलाओं के लिए इस तरह के टूर्नामेंट निरंतर आयोजित करने पर जोर दिया और महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए मेघाहातुबुरु प्रबंधन से आग्रह किया. [caption id="attachment_316625" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/mahila-badminton-match.jpg"

alt="" width="600" height="388" /> डबल्स प्रतियोगिता की विजेता को ट्रॉफी देते सीजीएम व स्टेला सेलबम.[/caption] [caption id="attachment_316622" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/mahila-badminton-match-.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> विजेताओं के साथ महिला समिति की अध्यक्ष.[/caption] इसे भी पढ़े :  किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-inauguration-of-sri-sri-akhand-naam-yagya-sankirtana-in-kachidhoda/">किरीबुरु

: कच्चीधौड़ा में श्रीश्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता में कुल 16 खिलाड़ियों ने लिया भाग

विदित हो कि प्रतियोगिता में कुल 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. इस प्रतियोगिता में बतौर खिलाड़ी पी गुप्ता, लिपी, नीलम, अर्चना, नीरू, मीनू, सीमा रेखा, निक्की, गीता, वंदना, मोनिका, सुषमा, स्टेला, रंजना आदि शामिल हैं. इस दौरान रंजना बर्मन, मीनू नायक, महाप्रबंधक एसके सिंह, महाप्रबंधक मनीष राय, उप महाप्रबंधक सह सीएसआर हेड संजय कुमार, उप महाप्रबंधक बलराम कटारिया, सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार, सहायक महाप्रबंधक जीके नायक, सहायक महाप्रबंधक संदीप भारद्वाज, वरिष्ठ प्रबंधक अवधेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर राम बाबू डोराडाला, सीताराम महतो, मृत्युंजय कुमार, डीसी परीडा आदि दर्जनों अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़े :  जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-chief-candidate-budhwa-kujur-took-out-a-padyatra-with-his-supporters/">जगन्नाथपुर

: मुखिया प्रत्याशी बुधवा कुजुर ने अपने समर्थकों के साथ निकाली पदयात्रा 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही