Search

 
 
 

किरीबुरू : दूसरा टी-10 फ्लड लाइट ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शुरू

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दूसरा टी-10 फ्लड लाइट ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग फाइनल मुकाबला शुरू हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सांसद गीता कोड़ा, विशिष्ट अतिथि सीजीएम कमलेश राय ने महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. महिलाओं का पहला फाइनल मुकाबला थंडर एकादश एवं केबीआर सुपर गर्ल्स के बीच खेला जा रहा है. इसके बाद पुरुषों का फाइनल मुकाबला मुखर्जी एकादश बड़ाजामदा एवं टेरीफीक हिटर्स के बीच खेला जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-attacked-with-sharp-weapon-over-old-dispute-in-golmuri/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में पुराने विवाद को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला

गीता कोड़ा ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

[caption id="attachment_630304" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Kiriburu-Cricket-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रुप फोटो में दोनों महिला टीम के खिलाड़ी व अधिकारी.[/caption] खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि किरीबुरू में मनोरंजन की अधिक व्यवस्था नहीं है लेकिन आयोजन कमिटी ने बेहतर प्रतियोगिता का आयोजन कर यहां का रौनक बढ़ा दिया है. उन्होंने सीजीएम से कहा कि सेल प्रबंधन अपने प्रयास से इस मैदान में बेहतर स्टेडियम व मैदान का निर्माण कराए ताकि आने वाले दिनों में खिलाड़ियों को बेहतर मैदान उपलब्ध हो सके. उन्होंने तमाम खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं शिक्षा के बाद बचे समय में खेल पर ध्यान केन्द्रित करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-pasted-advertisements-at-the-houses-of-three-including-absconding-jmm-leader/">जमशेदपुर

: फरार जेएमएम नेता समेत तीन के घर पुलिस ने चास्पाया इश्तेहार

खेल से पूर्व नेशनल एंथम बजाया गया

फाइनल मुकाबले से पहले लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल एवं सविता मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने डांस की प्रस्तुति दी. तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. खेल से पूर्व नेशनल एंथम बजाया गया. इस दौरान महाप्रबंधक मुखिया पार्वती किड़ो, उप मुखिया सुमन मुंडू, इशान सिंह कठोते, चंदन, नागेश झा, अनमोल पांडेय, फरहान आलम, जशांक बोहरा, सुचीत, सत्यम कुमार, विश्वजीत मुखर्जी, विक्की, हर्ष राय, अजय सांडिल, युधिष्ठिर महाकुड़, निखिल, अजय सांडिल, पीके सेठी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही