Search

 
 
 

किरीबुरु : टाटा स्टील के नोवामुंडी खदान के एक प्लांट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : टाटा स्टील के नोवामुंडी खदान स्थित एलआरपी, जिगिंग प्लांट के उपरी हिस्से में गुरुवार की सुबह लगभग 10.30 बजे अचानक आग लग गई. घटना के बाद वहां कार्य कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई. यह आग धीरे-धीरे बढ़ने लगी. आग लगने की सूचना तुरन्त ​ही टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग को दी गई. इसके बाद टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कुछ देर के भीतर ही आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/novamundi-khadan-fire-1.jpeg"

alt="" width="531" height="354" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sdpo-held-a-meeting-regarding-bakrid-and-ghurti-rath-yatra-instructions-were-given-to-curb-crime/">किरीबुरु

: बकरीद व घूरती रथ यात्रा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, अपराध पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश
टाटा स्टील के एक आधिकारिक सूत्रों ने बताया ने कि घटनास्थल वाले स्थान पर दोपहर के समय में एक ठेका कंपनी के मजदूरों द्वारा वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था. तभी वेल्डिंग से निकलने वाली चिंगारी की वजह से वहाँ रखे समानों में अचनाक आग लग गई जो बाद में काफी फैल गई. इस आग से किसी भी श्रमिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है तथा उक्त प्लांट को कोई भी क्षति नहीं हुई है. समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया. आग कैसे लगी इस मामले की कंपनी प्रबंधन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही