Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जेनरल अस्पताल के मुर्दा घर में सौर्ट सर्किट से आग लगी थी. आग लगने से सोमवार रात पिता और बेटी की मौत हो गई थी. बाप-बेटी अमीर हुसैन उर्फ काना और मासूम बेटी बिजली की मौत की मुख्य वजह विद्युत सौर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग से मुर्दा हुये बाप-बेटी अमीर हुसैन उर्फ काना और मासूम बेटी बिजली की मौत की मुख्य वजह विद्युत सौर्ट सर्किट बताया जा रहा है. जिस मुर्दा घर में दोनों मृतक रहते थे उससे कुछ मीटर की दूरी पर हीं सेल का 440 वोल्ट का विद्युत केबल लाइन गुजरा था. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-artists-of-ichagarh-rocked-people-in-bhopal-on-the-rhythm-of-chhau/">चांडिल

: ईचागढ़ के कलाकारों ने छऊ की ताल पर भोपाल में लोगों को झुमाया

कई बार विभाग के लोगों ने समझाया भी था

[caption id="attachment_541185" align="aligncenter" width="220"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kiriburu-bijali-220x300.jpg"

alt="" width="220" height="300" /> यही से अवैध हुकिंग कर मृतक अपने घर में ले गया था बिजली .[/caption] मृतक काना ने उसी 440 केबल लाइन से अवैध तरीके से तार हुकिंग कर अपने घर में विद्युत कनेक्शन लिया था. सेल के विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया की मृतक हमेशा वहां से अवैध हुकिंग कर बिजली लेता था. दर्जनों बार उसकी लाइन को काटा गया था और मना भी किया गया था. बिजली विभाग के लोग उसे समझाते भी थे कि यह 440 वोल्ट लाइन है. यह काफी खतरनाक है. इसका इस्तेमाल घर के उपयोग के लिए नहीं किया जाता है. इसके बावजूद वह हर बार यह गलती करते रहता था. हालांकि मृतक पिता-पुत्री आग लगने के बाद घर से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन घर के अंदर धुआं भरने व अंधेरा होने की वजह से अंदर से बंद ताला को खोल पाने में असफल रहे. अंततः दम घूटने व जलने से दोनों की मौत हो गई. मृतक पिता-पुत्री का पूरा शरीर धुआं व आग से झुलस कर काला हो गया था. लोगों का कहना है कि सेल प्रबंधन अपने बेकार भवनों को तोड़ क्यों नहीं देती है. दूसरी तरफ शहर के तमाम हाटिंग क्षेत्रों में लोग अवैध हुकिंग किये हैं. जिससे आये दिन बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-artists-of-ichagarh-rocked-people-in-bhopal-on-the-rhythm-of-chhau/">चांडिल

: ईचागढ़ के कलाकारों ने छऊ की ताल पर भोपाल में लोगों को झुमाया
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही