Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : पहला फ्लड लाइट लोकल फुटबॉल लीग प्रतियोगिता 10 मई से

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू फुटबॉल क्लब की ओर में 10 मई से पहला फ्लड लाइट लोकल फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. यह प्रतियोगिता किरीबुरू फुटबॉल मैदान में आयोजित होगी. उक्त जानकारी क्लब के पदाधिकारी इशान सिंह कठोते ने देते हुये बताया कि प्रतियोगिता में अधिकतम आठ टीमों को शामिल किया जायेगा. प्रत्येक टीम से प्रवेश शुल्क के रुप में ढाई हजार रुपये लिए जायेंगे. प्रतियोगिता के विजेता टीम को 10 हजार व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को छह हजार व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता के बेस्ट डिफेंडर, गोलकीपर, स्कोरर व अनुशासित टीम के लिये भी पुरस्कार है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jfc-defeated-srinidi-deccan-fc/">जमशेदपुर

: जेएफसी ने श्रीनिदी डेक्कन एफसी को किया पराजित

युवाओं को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देना है उद्देश्य

प्रतियोगिता का हर मैच 20-20 मिनट का खेला जायेगा. मैदान में 11-11 खिलाड़ी खेलेंगे. शहर के इच्छुक टीम क्लब के सदस्य अविनाश (7480906413), शुभम (9348687345) एवं सुमित (9523424214) से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि फ्लड लाइट में यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शहर के युवाओं को अधिक से अधिक खेल के क्षेत्र में जोड़ते हुये उन्हें आगे बढ़ाना है. आज की युवा पीढ़ी को सकारात्मक कार्यों में निरंतर व्यस्त रखने हुये क्लब लगातार विभिन्न खेलों का आयोजन कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही