Search

 
 
 

किरीबुरु : झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की पहली बैठक बोकारो में छह जुलाई से

 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/SAIL-LOGO.jpg"

alt="" width="323" height="261" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की आरएमडी इकाई टूटने के बाद झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की पहली तीन दिवसीय बैठक बोकारो स्टील प्लांट में 6 जुलाई से आठ जुलाई तक होने वाली है. बैठक में किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुआ, मनोहरपुर-चिड़िया खदान के सभी ट्रेड यूनियनों के 3-3 प्रतिनिधियों और ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ प्रबंधन की अलग-अलग बैठक तय कर दी गई है. तीन दिनों तक खदानों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. किरीबुरु और मेघाहातुबुरु के विभिन्न यूनियनों की और से सेल अस्पताल किरीबुरु में बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं सभी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, 39 महीने का लंबित एरियर का भुगतान, इन्सेंटिव-रिवार्ड में संशोधन, रात्रि पाली भत्ता में वृद्धि, पे स्केल लागू करने समेत अन्य बुनियादी सुविधायें बहाल करने की मांग होगी. 6 जुलाई से बोकारो में होने वाली बैठक को लेकर सभी यूनियन ने बोकारो में अलग-अलग होटल बुक कर रखी है, जिसका पेमेंट कंपनी करेगी. पहली मीटिंग किरीबुरु के साथ और दूसरी मेघाहातुबुरु के साथ होगी. इसे भी पढ़ें : संजय">https://lagatar.in/warrant-issued-against-sanjay-raut-wife-of-former-mp-kirit-somaiya-has-filed-a-defamation-case/">संजय

राउत के खिलाफ वारंट जारी, पूर्व सांसद किरीट सोमैया की पत्नी ने दायर किया है मानहानि का केस
आरएमडी टूटने के बाद झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की पहली बैठक में ईडी पर्सनल सभी यूनियन नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. सभी माइंस के एचओडी भी शामिल होंगे. ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सभी माइंस के कार्मिक और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया गया है. आरएमडी टूटने के बाद बेहतर चिकित्सा नहीं मिलने की समस्या को लेकर कर्मचारी काफी परेशान हैं. झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में दासा को 10 के बजाय 8 प्रतिशत कर दिया गया है, जिस पर प्रबंधन को घेरा जाएगा. साथ ही 19 जुलाई को होने वाली एनजेसीएस की बैठक में माइंस का भी प्रतिनिधित्व देने की मांग की जाएगी. बैठक में इंटक, एटक, बीएमएस, सीटू, एचएमएस, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, जेएमएमयू, जेएमएस आदि दर्जनों यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही