Kiriburu (Shailesh Singh) : केबीआर एफसी एवं सेल की
किरीबुरू प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय फ्लड
लाइट लीग
फुटबॉल टूर्नामेंट का
शुभारंभ रविवार को हुआ. इसमें बतौर मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक
दीपेन लोहार, विशिष्ट अतिथि मुखिया पार्वती किड़ो, मुखिया
प्रफुल्लीत ग्लोरिया तोपनो आदि ने विधिवत पूजा-अर्चना कर, फीता काट व
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर
किया. किरीबुरू फुटबॉल मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच
केबीआर ब्वॉयज एवं
ब्रेकर्स एफसी के बीच खेला गया
. जबकि दूसरा मुकाबला हिल
टाईगर्स एवं ड्रीम
इलेवेन के बीच खेला
जायेगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-sameer-mohanty-participated-in-maha-mode-puja/">चाकुलिया
: माहा मोड़े पूजा में शामिल हुए विधायक समीर मोहंती 8 मई को खेला जाएगा मैच
मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक
दीपेन लोहार ने कहा कि
किरीबुरू में पहली बार फ्लड
लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को ऊंचा करने के लिए आयोजित किया गया
है. हमें उम्मीद है कि यह एक अच्छा टूर्नामेंट होगा, जिससे लोगों का मनोरंजन भी
होगा. सेल प्रबंधन ऐसे प्रतियोगिता हेतु बेहतर
लाइट व इन्फ्रास्ट्रक्चर
खिलाड़ियों को प्रदान कर रही
है. भविष्य में इससे भी भव्य प्रतियोगिता का आयोजन
होगा. शहर के युवा अपना खाली समय खेल के क्षेत्र में
लगाये. इससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास
होगा. इस टूर्नामेंट में ड्रीम इलेवेन, बाबू ब्वॉयज हिल टाईगर,
केबीआर एफसी, बेसकैम्प,
केबीआर ब्वॉयज, केसीसी, ब्रेकर एफसी कुल आठ टीमें भाग ले रही
है. टूनामेंट का फाइनल 18 मई को खेला जाएगा
. फाइनल से पूर्व महिलाओं की दो टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा
. इस
दौरान ईशान सिंह कठोते, सूरज सिंह,
जूबेर अंसारी, रौशन, सत्यम,
लिबुन बारला, विश्वजीत मुखर्जी, सुमित, अनीश बारला आदि दर्जनों लोग शामिल
थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment