Search

 
 
 

Kiriburu : गांधी व शास्त्री के बताये मार्ग पर चलें - सीजीएम

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  सेल की किरीबुरु प्रबंधन द्वारा सीजीएम कमलेश राय के नेतृत्व में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जेनरल ऑफिस प्रांगण में मनायी गयी. सबसे पहले अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के अलावे बगल में स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. समारोह में सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि गांधी ने लोगों को सत्य व अहिंसा और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था. आज के दिन अहिंसा दिवस के रुप में भी मनाया जाता है. गाँधीजी ने अपना पहला सत्याग्रह सन् 1917 ई० में बिहार के चंपारण जिले से शुरू किया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-took-oath-of-cleanliness-on-gandhi-jayanti-in-baghbeda/">Jamshedpur

: बागबेड़ा में गांधी जयंती पर स्वच्छता की शपथ ली
अंग्रेज़ यहाँ के नील बगान के मालिकों का शोषण किया करते थे. उन्होंने कहा कि शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था. वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे. इसके अलावे उन्होंने दोनों महापुरुषों की जीवनी पर विस्तार से बात रखी. इस दौरान सीजीएम (एचआर, जेजीओएम), धीरेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक डीबी जयकर, महाप्रबंधक सुकरा हो, महाप्रबंधक एस आर स्वांय, महाप्रबंधक सुदीप दास, उप महाप्रबंधक अमित विश्वास, सहायक महाप्रबंधक रमेश मुंडा, विजय गुप्ता, नमित मिश्रा, बहुतोष राऊत, कुमारी अनीता, लक्ष्मी कुमारी, जौन पूर्ति आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-on-gandhi-jayanti-bjym-leader-launched-cleanliness-campaign-in-chowk-mor/">Chandil

: गांधी जयंती पर भाजयुमो नेता ने चौका मोड़ में चलाया सफाई अभियान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही