Search

 
 
 

किरीबुरु : 28-29 सितम्बर को करमपदा में फुटबॉल प्रतियोगिता

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गणेश पूजा के अवसर पर यंग ब्वायज क्लब करमपदा, नवागांव एवं भनगांव की तरफ से 28 एवं 29 सितम्बर को करमपदा स्कूल मैदान में दो दिवासीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में पुरुषों की 32 टीमों के अलावे महिलाओं की टीमें भी खेलेंगी. पुरुष टीमों के लिये प्रवेश शुल्क 3 हजार रुपये जबकि महिलाओं के लिये प्रवेश निःशुल्क है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को 25 सितम्बर तक अपना नाम कमिटी को देना होगा. प्रतियोगिता के विजेता को 35 हजार, उप विजेता को 25 हजार, तृतीय स्थान वाली टीम को 10 हजार एवं चतुर्थ टीम को 7 हजार रुपये पुरस्कार दिये जायेंगे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/devshilpi-lord-vishwakarma-was-worshiped-with-great-pomp-in-dhanbad-koylanchal/">धनबाद

कोयलांचल में धूमधाम से हुई देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा
महिलाओं की विजेता टीम को 1500 रुपये एवं उप विजेता टीम को 1000 रुपये दिये जायेंगे. इसके अलावे बेहतर खेलने वाले खिलाडि़यों को भी पुरस्कार दिये जायेंगे. बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था कमिटी करेगी. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये टीमें कमिटी के सदस्य रामधन सिंह (8967664715/ 9771852671), मंगल होनहागा (8987495059),  माधो बहंदा (8986629887), जगधर मुण्डा (8986609725), रोनटा तोरकोट (8580356273) से सम्पर्क कर सकते हैं.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही