Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu  :  वन विभाग ने स्कूली बच्चों संग निकाली जागरुकता रैली सह प्रभात फेरी

  • दो से आठ अक्टूबर तक मनाया जाएगा वन्यप्राणी सप्ताह
Kiriburu (Shailesh Singh) :  वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सारंडा वन प्रमंडल अन्तर्गत ससंगदा प्रक्षेत्र, किरीबुरु के वनकर्मियों ने प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर दो अक्टूबर को प्रभात फेरी सह जागरुकता रैली का आयोजन किया. यह प्रभात फेरी सारंडा डीएफओ अभिरुप सिन्हा के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर आयोजित किया गया. इस जागरुकता रैली सह प्रभात फेरी में शामिल लोग जीव-जन्तुओं की करोगे रक्षा, तभी होगी पर्यावरण की सुरक्षा, अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाओ, वृक्षों को नहीं काटो, जीव-जन्तुओं का शिकार नहीं करो आदि नारे लगा रहे थे. इसे भी पढ़ें :  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-11-police-paramilitary-and-army-personnel-committed-suicide-in-one-year/">झारखंड

: एक साल में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 11 जवानों ने की आत्महत्या
वन विभाग के पदाधिकारी शंकर पांडेय ने बताया कि वन्यप्राणियों व पर्यावरण की रक्षा को लेकर आठ अक्टूबर तक सारंडा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता, गांवों व स्कूलों में अन्य जागरुकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण आदि अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस दौरान शंकर पांडेय, मोनिका पूर्ति, शालिनी कन्डुलना, संगीता लकड़ा, सुनील सुन्डी, विजेन्द्र तामसोय, अमृत सुन्डी आदि के अलावे स्कूली बच्चे शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-paid-tribute-to-mahatma-gandhi-gave-best-wishes/">सीएम

हेमंत ने महात्मा गांधी और शास्त्री को किया नमन, दी शुभकामनाएं
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही