Search

 
 
 

Kiriburu  : वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ सारंडा जंगल में छोड़ा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  वन विभाग, किरीबुरु की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अपने कार्यालय के नीचे रेलवे बस्ती क्षेत्र के जंगल से लगभग 15 फीट लंबा एक अजगर को पकड़ कर प्रोस्पेक्टिंग झरना के नीचे सारंडा के घने जंगल में छोड़ दिया. वन विभाग ने बताया कि 29 अगस्त की शाम वन विभाग को जानकारी मिली कि एक विशाल अजगर को उक्त बस्ती के लोगों ने पास के जंगल में देखा है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-your-plan-your-government-your-door-change-in-program-date/">Kiriburu

: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तिथि में बदलाव
इसके बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंच कर अजगर को पकड़ने में सफलता पाई. यह अजगर बस्ती में घुस जाता तो वहाँ के लोगों की पालतू बकरियों, मुर्गा आदि को मारकर खाता अथवा बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकता था. 29 अगस्त को डिमना क्षेत्र में अजगर ने एक व्यक्ति को मार डाला है. वह व्यक्ति अजगर को गले में लपेट घूम रहा था. अजगर जैसे विशाल सांप के पास जाना अथवा छेड़छाड़ करना खतरनाक हो सकता है. इसे भी पढ़ें :  राज">https://lagatar.in/successful-transplant-of-leadless-pacemaker-for-the-first-time-in-raj-hospital/">राज

अस्पताल में पहली बार मरीज में लीडलेस पेसमेकर किया गया ट्रांसप्लांट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही