Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सारंडा जंगल में लग रही आग से वन विभाग की बढ़ी परेशानी

Kiriburu (Shailesh Singh) : गर्मी के दस्तक देने के साथ हीं पतझड़ के इस मौसम में सारंडा जंगल में असामाजिक तत्वों द्वारा निरंतर आग लगा दी जा रही है. इससे वन विभाग की परेशानी बढ़ गई है. जंगल की यह आग पर्यावरण के अलावे वन में रहने वाले वनवासियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं. ये नेचुरल रिसोर्सेज को खत्म कर रहा है. वन विभाग भी इस प्रारंभिक आग को बुझाने के लिए प्रयासरत नहीं दिख रहा है. कुछ पर्यावरण प्रेमी ग्रामीणों को बता रहे है कि जंगल हमारे जीने व स्वस्थ रहने का आधार है. आकाल पड़ने पर भी जंगल में रहने वाले लोग भूखे नहीं मर सकते, क्योंकि हर मौसम में जंगल हमें जीवित रहने के लिए तमाम प्रकार के कंद-मूल, फल आदि वनोत्पाद देती है. इसे भी पढ़ें :सी">https://lagatar.in/cp-radhakrishnan-becomes-new-governor-of-jharkhand-ramesh-bais-appointed-as-governor-of-maharashtra/">सी

पी राधाकृष्णन बने झारखंड के नये राज्यपाल, रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर नियुक्त

आग से नेचुरल रिसोर्सेज हो जाएगा खत्म 

[caption id="attachment_552452" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/sarnda-aag-300x180.jpg"

alt="" width="300" height="180" /> जंगल में आग की लपटें.[/caption] पर्यावरण प्रेमियों ने बताया की जंगल में रहने वाले लोगों के लिये महुआ, इमली, आम, कटहल, चिरौंजी, तेंदू पत्ता, श्याली, साल, धूना, कुसुम, बाँस, मशरूम आदि तमाम प्रकार के वनोत्पाद न सिर्फ जीने का आधार हैं बल्कि आर्थिक श्रोत भी है. अगर लोग जंगल में आग लगायेंगे तो वनोत्पाद के छोटे पौधे व बीज जलकर नष्ट होंगे. जिससे नेचुरल रिसोर्सेज खत्म हो जायेगा. जंगल में रहने वाले लोगों के सामने भूखमरी, पेयजल संकट, तरह-तरह की बीमारियों, आर्थिक तंगी की समस्याओं से गुजरना पडे़गा. जंगल में गिरे सूखे पत्ते वर्षा के पानी को रोक कर भूमिगत जल स्तर को उंचा करता है. जंगल की आग वन्यप्राणियों को भी भारी नुकसान पहुंचाता है. ऐसी स्थिति में हम जंगल में आग लगाकर प्रकृति के साथ गहरी दुश्मनी मोल ले रहे हैं जिसका भारी नुकसान तमाम लोगों को उठाना पडे़गा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-single-phase-meter-installed-at-the-homes-of-rural-consumers-increased-revenue/">आदित्यपुर

: ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घर लगाया सिंगल फेज मीटर, बढ़ा राजस्व
[wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही