Search

 
 
 

किरीबुरू : बीएसएनएल कार्यालय मेघाहातुबुरु के पीछे जंगल में लगी आग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु शॉपिंग सेंटर के बगल में स्थित बीएसएनएल कार्यालय के पीछे आग लगने से जंगल व झाड़ी धू-धू कर जल रही है. आग लगने वाला स्थान वन विभाग के कार्यालय से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है. आग बुझाने हेतु वन विभाग द्वारा अब तक कोई पहल नहीं किया गया है. लोगों का कहना है की बीएसएनएल कार्यालय क्षेत्र से संचार सुविधा के मद्देनजर अनेक केबल तार अंडर ग्राउंड व उपर से विभिन्न क्षेत्रों में ले जाई गई है. इससे केबल जलने का भी खतरा बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-srileaders-bang-utsav-kolhan-will-be-organized-on-march-19/">जमशेदपुर

: 19 मार्च को श्रीलेदर्स बंग उत्सव कोल्हान का होगा आयोजन

दो दिन पूर्व ही वन विभाग के सामने सड़क पर लगी थी आग

दो दिन पूर्व हीं वन विभाग कार्यालय के बिल्कुल सामने सड़क किनारे आग लगी थी. इस आग की वजह से दर्जनों छोटे-छोटे पौधे जलकर नष्ट हो गये थे. वन विभाग के लोग पिछले कुछ महीनों से सिर्फ ठेकेदारी व कन्स्ट्रक्शन के कार्य में व्यस्त हैं. जंगल की आग से उन्हें कोई लेना देना नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही