Search

 
 
 

किरीबुरू : दिवंगत वन क्षेत्र पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को वनकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सामता के वन क्षेत्र पदाधिकारी दिवंगत संजीव कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर वन भवन में उनकी आत्मा की शांति के लिए शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. उनकी मृत्यु 3 अगस्त को हदृय गति रुकने से जराईकेला से राउरकेला ले जाने के दौरान हो गई थी. वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री और पत्नी को छोड़ गए है. सितंबर में वे सेवानिवृत्त होने वाली थे. उन्होंने 9 माह पूर्व ही सारंडा वन प्रमंडल में अपना योगदान दिया था. इससे पहले वे जामतारा वन प्रमंडल में थे. वे बहुत ही मृदु भाषी व शांत स्वभाव के थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-villagers-worship-kanhaiswar-mountain-again-offering-milk-and-pleading-for-rain/">चाकुलिया:

ग्रामीणों ने कान्हाईश्वर पहाड़ की दोबारा की पूजा, दूध अर्पित कर बारिश की मनुहार
[caption id="attachment_381142" align="aligncenter" width="470"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/KIRIBURU-death-2.jpeg"

alt="" width="470" height="313" /> श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग[/caption] सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा ने बताया कि संजीव कुमार सिंह के आकस्मिक निधन से  वन परिवार मर्माहत है. हम सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं. शोक सभा में सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा, चाईबासा वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, कोल्हान वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण, संलग्न पदाधिकारी प्रजेश कांता जेना व अन्य वन प्रमंडलों के वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं सभी वन प्रमंडलों के वनकर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही