Search

 
 
 

किरीबुरु : झामुमो का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के लिए कमेटी का गठन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : 9 जून की शाम प्रखंड स्टेडियम जगन्नाथपुर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्देश सरदार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई. बैठक के पूर्व भगवान बिरसा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बैठक में 26 जून को जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु विशेष तैयारी कमेटी का गठन किया गया. प्रत्येक पंचायत के अध्यक्ष एवं सचिव को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक गांव में बैठक कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में उपस्थित कराना है. 16 पंचायत के लिए बैठक की तिथि एवं प्रभारी नियुक्त किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-summer-vacation-period-should-be-extended-in-schools-kunal-shadangi/">जमशेदपुर

: स्कूलों में गर्मी छुट्टी की अवधि बढ़ाई जाए : कुणाल षाड़ंगी

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड प्रभारी सोहेल अहमद, केंद्रीय सदस्य सह संभावित प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिंकु, संगठन सचिव महेंद्र तिरिया, प्रखंड उपाध्यक्ष करताल सिंह सरदार, एमएम जाफर, मैरम जेराई, पंचायत अध्यक्ष जगन्नाथपुर मंजूर आलम, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष चूमन लागुरी, नोवामुंडी प्रखंड सचिव मनोज लागुरी मुख्य रूप से शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही