Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu : आदिवासी हो समाज युवा महासभा की प्रदेश व जिला कमिटी का गठन

Kiriburu (Shailesh Singh) : महासभा कला एवं संस्कृति भवन, हरिगुटू, चाईबासा में आदिवासी हो समाज युवा महासभा राष्ट्रीय कमिटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कई कमिटी का गठन किया गया. इसमें आदिवासी हो समाज युवा महासभा झारखंड प्रदेश कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम जिला कमिटी, सदर चाईबासा और जगन्नाथपुर अनुमंडल कमिटी का पुनर्गठन किया गया. आदिवासी हो समाज महासभा की नियमावली के तहत निम्न चार-चार पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चयन किया गया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-big-movement-will-start-from-this-month-madhu-koda/">Kiriburu

: इसी माह से शुरू होगा बड़ा आंदोलन – मधु कोड़ा
आदिवासी हो समाज युवा महासभा झारखंड प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष गोविन्द बिरुवा, उपाध्यक्ष नरसिंह बिरुली, सचिव गलय चातोम्बा, कोषाध्यक्ष शंकर सिधु को बनाया गया. जिला समिति, पश्चिमी सिंहभूम का अध्यक्ष शेरसिंह उर्फ गंगाराम बिरूवा, उपाध्यक्ष हरीश कुंकल, सचिव ओएबन हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष सत्यव्रत उर्फ छोटू बिरुवा को बनाया गया. अनुमंडल कमिटी जगन्नाथपुर का अध्यक्ष बलराम लागुरी, उपाध्यक्ष पुत्कर लागुरी, सचिव लक्ष्मण तिरिया, कोषाध्यक्ष बलि लागुरी को बनाया गया. अनुमंडल कमिटी सदर चाईबासा का अध्यक्ष रामेश्वर बिरुवा, उपाध्यक्ष चाहत देवगम, सचिव अशीष तिरिया, कोषाध्यक्ष एलिस बोदरा को बनाया गया. नव चयनित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया. बैठक में 14 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर तय किये गये हो भाषा आंदोलन के तैयारी के संबंध में चर्चा की गयी. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-dr-tk-mandal-becomes-president-of-college-teachers-association/">Baharagoda

  :  महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डॉ. टीके मंडल

बैठक में ये थे उपस्थित

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड, उपाध्यक्ष सुरा बिरूली, महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पुरती, संयुक्त सचिव रवि बिरूली, संगठन सचिव गोपी लागुरी, राष्ट्रीय सदस्य श्याम बिरूवा, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां निर्वतमान जिलाध्यक्ष गोमेया सुंडी, विष्णु बानरा, कोल झारखंड बोदरा, गणेश गागराई, संजय हांसदा, लेबा गागराई, सुमन पुरती, फूलमति सिरका, दांसर बोदरा, अयन सूंडी, टाटाराम सामड, प्रमिला बिरूवा, कस्तुरी पिंगुवा, दूदूगर पिंगुवा, योगेश्वर पिंगुवा, संजय लागुरी, उराँव समाज से लालू कुजूर, राज कुमार लकड़ा, बंधुराम सोय आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-community-awareness-campaign-for-prevention-of-vector-borne-diseases/">Baharagoda

  :  वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सामुदायिक जागरुकता अभियान
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही