Search

 
 
 

किरीबुरू : मेघाहातुबुरू में ग्राम सुरक्षा कमेटी का गठन, मुखिया लिपी मुंडा बनी अध्यक्ष

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मेघाहातुबुरू क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों ने मिलकर ग्राम सुरक्षा कमेटी का गठन किया है. कमेटी का अध्यक्ष मुखिया लिपी मुंडा एवं सचिव विनिता सांडिल को बनाया गया है. शुक्रवार को ग्राम सुरक्षा कमेटी की पहली बैठक मेघाहातुबुरू स्थित ओपेन थियेटर प्रांगण में अंजू देवी की अध्यक्षता में हुई. अंजू देवी ने बताया कि इस कमेटी के गठन का मुख्य उद्देश्य समाज व परिवार के बीच के आपसी विवाद व झगड़ा को मिल बैठ कर समाधान कराना, असामाजिक व गलत कार्यों तथा गतिविधियों को रोकने का प्रयास करना एवं समाज की बेहतरी के लिए सकारात्मक कार्य करना है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rejuvenation-of-block-office-and-girls-school/">चाईबासा

: प्रखंड कार्यालय व कन्या विद्यालय का किया जा रहा कायाकल्प

कार्यकारिणी सदस्य में यह हैं शामिल

कमेटी का अध्यक्ष मेघाहातुबुरू उत्तरी पंचायत की मुखिया लिपी मुंडा, डालसा की पीएलवी विनीता सांडिल को सचिव, पूर्व प्रमुख जीरेन सिंकू को कोषाध्यक्ष एंव सारंडा क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा को संरक्षक बनाया गया है. इसके अलावे कार्यकारिणी सदस्य में अंजू देवी, तिलोत्मा महतो, यशोदा देवी, अल्पना बारीक, शायमा खातुन, लीली भंज आदि को रखा गया है. धीरे-धीरे यह कमेटी मेघाहातुबुरु को आदर्श एवं अपराधमुक्त बनाने की दिशा में सभी के साथ मिलकर कार्य करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही