Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : आदिवासी कल्याण केन्द्र की महिला समिति का गठन, अध्यक्ष बनी बसंती हेम्ब्रम

Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू प्रांगण में केन्द्र के अध्यक्ष हीरालाल सुंडी की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में आदिवासी कल्याण केंद्र किरीबुरू की महिला समिति का पहली बार गठन करने का प्रस्ताव पारित करते हुए महिला समिति की पहली कमेटी का गठन किया गया. इस नयी कमेटी का अध्यक्ष बसंती हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष नूतन पूर्ति, सचिव अनीता लागुरी, सह सचिव रश्मी सवैंया, संगठन सचिव नीतिमा सुंडी, संयोजक डेजी नायक, कोषाध्यक्ष निलम पूर्ति एवं सह कोषाध्यक्ष सावित्री बिरुली को बनाया गया है. कार्यकारिणी सदस्यों में अनीता चाम्पिया, मनीषा बिरुली, अंजली बिरुवा, गीता लागुरी, गोलान्ची सिद्धू, बिलायची सुंडी, सावित्री केराई, लक्ष्मी गागराई, सुषमा सुंडी, लक्ष्मी जेराई, निलिमा लागुरी शामिल हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-appeal-to-save-electricity-in-energy-fair-consumers-reached-with-their-problems/">जमशेदपुर

: ऊर्जा मेला में बिजली बचाने की अपील, अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे उपभोक्ता
हीरालाल सुंडी ने बताया कि महिला समिति का कार्यकाल तीन वर्षों के लिये होगा. इसके अलावे आगामी 26 जनवरी को आदिवासी कल्याण केंद्र की नयी कमेटी का चुनाव के लिए बैठक की जायेगी. इसमें चुनाव संबंधित तिथि की घोषणा होगी. इस दौरान गोपी लागुरी, जौन पूर्ति, शुभनाथ हेम्ब्रम, श्याम बिरुवा, अमर सिंह सुंडी आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही