Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : पूर्व मंत्री ने शव दाह गृह निर्माण के लिए मदद करने का दिया आश्वासन

Kiriburu (Shailesh Singh) : कारो नदी की स्वच्छता के लिए झारखंड सीमा से लगे ओडिशा के पचेरी गांव में स्थित श्मशान घाट पर एक शव दाह गृह निर्माण कराने की मांग झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरु के महामंत्री राजेंद्र सिंधिया ने पूर्व मंत्री बड़कुवंर गागराई से की. बड़कुवंर गागराई यूनियन के वनभोज कार्यक्रम में बतौर अतिथि गुवा के कारो नदी तट पर शामिल हुये थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-pig-farming-training-will-start-in-chaibasa-from-february-13/">किरीबुरू

: 13 फरवरी से चाईबासा में सूकर पालन का प्रशिक्षण होगा शुरू

ओडिशा सरकार को दिया गया निवेदन पत्र

राजेन्द्र सिंधिया ने उन्हें बताया की श्मशान घाट पर झारखंड-ओडिशा के दर्जनों गांवों व शहरों के लोग शव दाह के लिए जाते हैं. शव दाह गृह नहीं होने से कारो नदी प्रदूषित हो रही है. ओडिशा सरकार को एक निवेदन पत्र दिया गया है. ग्राम पंचायत के सरपंच भी सहमति दे चुके हैं. ओडिशा सरकार का निर्देश मिलते ही यह कार्य पूर्ण हो जाएगा. उन्होंने बताया कि ओडिशा और झारखंड के 800 गांव के लोग कारो नदी का पानी को पेय जल के रुप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं. झारखण्ड-ओडिशा के लोगों के लिये कारो नदी लाईफ लाईन है. इस कि स्वछता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. बड़कुवंर गागराई ने अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया है. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की गुवा, किरीबुरु, मेघाहातुबुरु इकाई के सभी सदस्यों एंव संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने भी इसका समर्थन किया है और पूर्ण सहयोग करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-many-programs-organized-on-bodam-puja/">घाटशिला

: बोड़ाम पूजा पर कई कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही