Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : एक ही सड़क का दो बार अलग-अलग निर्माण कराने की पूर्व विधायक ने सचिव से की शिकायत

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने ग्रामीण कार्य विभाग, झारखंड के सचिव को पत्र लिख पश्चिम सिंहभूम जिलान्तर्गत एक ही सड़क को दो बार निविदा कर भारी लूट करने की शिकायत की है. बोबोंगा ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिलान्तर्गत टोन्टो प्रखंड के ग्राम मौदा बिरसा चौक से बनाईकेरा होते हुए कैनुवा सीमा तक 5.160 किलोमीटर पथ का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से 8 सितम्बर को शिलान्यास की गई है. इसी विभाग से ग्राम मौदा स्कूल चौक से कैनुवा जाने वाली सड़क में 0.610 किलोमीटर पीसीसी सड़क डीएमएफटी मद से सांसद एवं विधायक द्वारा बीते 17 जून को शिलान्यास किया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-durga-festival-celebrated-with-great-enthusiasm-maa-kushmanda-was-worshiped-on-the-fourth-day/">चांडिल

: दुर्गोत्सव की मची धूम, चौथे दिन पूजीं गई मां कुष्मांडा
यह कार्य चल रहा है. ऐसी स्थिति में इस सड़क का 5.160 किलोमीटर सड़क में से 0.610 किलोमीटर घटाकर सड़क निर्माण करने की सीएस की प्रक्रिया की जाये. एक ही सड़क को एक ही विभाग से अलग-अलग मद से योजना की स्वीकृति ``देने का कार्य का डुप्लीकेटिंग करना है, जो भ्रष्टाचार को प्रमाणित करता है. अतः इस योजना की जांच कर इसे रद्द किया जाये और नये सिरे से बाकी बचे 4.55 किलोमीटर पथ की स्वीकृति देने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही