Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : बालू तस्करी के खिलाफ पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने खोला मोर्चा

Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत जैतगढ़ में हो रही बालू तस्करी, गलत बिजली बिल समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ग्रामीणों के साथ रैली निकाल कर प्रदर्शन करेंगे और एसडीओ को ज्ञापन सौंपेंगे. इस सम्बन्ध में पूर्व विधायक ने कहा कि झारखण्ड सरकार, जिला एवं स्थानीय पुलिस-प्रशासन तथा कुछ जनप्रतिनिधियों की आपसी सांठ-गांठ से जैतगढ़ क्षेत्र के बालू घाटों से 24 घंटे ट्रक व ट्रैक्टर से बालू की तस्करी खुलेआम जारी है. उक्त लोगों ने बालू तस्करी के लिये माफियाओं को खुली छूट दे रखी है. सबका अपना-अपना हिस्सा माफियाओं से बंधा हुआ है. दुर्भाग्य की बात यह है कि पुलिस ने पिछले दिनों बालू लदे कुछ ट्रैक्टरों को जब्त भी किया था लेकिन उन सभी को रात में ही छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-three-health-workers-corona-positive-in-community-health-center/">चाकुलिया

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव

बालू तस्करी से हो रहा राजस्व का नुकसा

उन्होंने कहा कि बालू सरकारी विकास योजनाओं से लेकर घर निर्माण आदि कार्यों के लिये अत्यंत जरूरी है. ऐसे में सरकार बालू घाटों का निविदा या निलामी कर आवंटित क्यों नहीं कर रही है? ऐसा भी नहीं है कि बिना निलामी के सरकारी बालू घाटों से बालू का उठाव नहीं हो रहा है. बल्कि यह कार्य दिन रात जारी है. इससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इससे कुछ माफिया, पुलिस-प्रशासन व कुछ जनप्रतिनिधि मालामाल हो रहे हैं. आम लोगों को महंगे दामों पर अवैध बालू की खरीददारी करनी पड़ रही है. पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने बताया कि क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं को फर्जी अथवा गलत बिजली बिल विद्युत विभाग द्वारा निरंतर भेजा जा रहा है. शिकायत के बावजूद इसका समाधान का प्रयास नहीं हो रहा है. विद्युत कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है. इस समस्या से भी क्षेत्र की जनता त्रस्त है. इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर जगन्नाथपुर बाजार से रैली निकलेगी जो एसडीओ कार्यालय में जाकर समाप्त होगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-torna-gate-fell-near-the-town-gate-in-the-storm-no-casualties/">किरीबुरू

: आंधी में टाउन गेट के पास गिरा तोरण द्वार, कोई हताहत नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही