Kiriburu (Shailesh Singh) : मुख्य अभियंता वीरेन्द्र राम के सहयोगियों पर भी कार्रवाई करने के लिए पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. पत्र में बोबोंगा ने कहा है कि करोड़ों रुपयों का घोटला करने वाले मुख्य अभियंता वीरेन्द्र राम का अवैध वसूली का संबंध चाईबासा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र पासवान से भी है. पासवान की चाईबासा पदस्थापना में मुख्य अभियंता वीरेन्द्र राम की ही मुख्य भूमिका रही है. जिस तरह राम पुकार राम अवैध वसूली के अकूत संपत्ति के राजदार हैं, उसी तरह जितेन्द्र पासवान भी वीरेन्द्र राम के राजदार हैं. ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल चाईबासा में इन दिनों सामाहरणालय में एक वरीय पदाधिकारी के संरक्षण में खुले आम कमीशन की वसूली की जा रही है. इसकी शिकायत मुक्तभोगी ठेकेदारों ने ग्रामीण मंत्री से की थी. लेकिन जितेन्द्र पासवान ऊंची पैरवी व पहुंच के बल पर मामले की जांच होने से रोक दिया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-electricity-transformer-installed-after-months-in-aruva-village-zip-member-inaugurated/">चक्रधरपुर
: अरुवा गांव में महीनों बाद लगा बिजली ट्रांसफार्मर, जिप सदस्य ने किया उद्घाटन उन्होंने पत्र में कहा है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के काफी समय के बाद भी कमीशन के चक्कर में अभी तक सीएस नहीं हो रहा है.जिला प्रशाशन को भी कार्यकारी ऐजेन्सी से पूछना चाहिए. सीएस और जिला के नाम पर वसूली में विलम्ब के कारण ठेकेदारों को कार्य आवंटित करने में विलंब की जा रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अब इस अवैध वसूली की जांच कराई जाये. यदि समय पर इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो इसके विरुद्ध व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. [wpse_comments_template]
किरीबुरु : मुख्य अभियंता वीरेन्द्र के सहयोगी पर कार्रवाई के लिए सीएम को पूर्व विधायक ने लिखा पत्र

Leave a Comment