Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : तीन किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस ने खेती को किया नष्ट

Kiriburu (Shailesh Singh) : जेटेया थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित जंगल क्षेत्र में की जा रही अफीम की खेती को पुलिस बल ने नष्ट करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में खूंटी मुरहु निवासी मोरा कंडुलना, जेटेया के बहदा गांव निवासी श्याम सुंदर चातोम्बा, नारायण चातोम्बा और मुकुन तिरिया शामिल है. पुलिस ने सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसकी जानकारी जेटेया थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया की पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जेटेया थाना अंतर्गत कोटगढ़ से दुधविला जाने वाली पक्की सड़क स्थित पुल से आधा किलोमीटर नदी किनारे पोस्ता की खेती की गयी है और पोस्ता के पौधे में फल आ गया है. फल में चिरा लगाकर अफीम निकाला जा रहा है. लगभग 35 डिसमिल में इसकी खेती की गई ही. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-childrens-fair-organized-among-the-children-of-three-schools/">तांतनगर

: तीन विद्यालय के बच्चों के बीच बाल मेला का आयोजन
[caption id="attachment_583254" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/18rc_m_139_18032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पोस्ता की खेती को नष्ट करती पुलिस टीम[/caption]

अभियुक्तों की निशानदेही पर घर से बरामद हुआ अफीम

इस सूचना पर पुलिस ने दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त नोवामुंडी अंचलाधिकारी सुनील चन्द्रा के साथ उक्त स्थान पर छापामारी की. पुलिस ने पाया कि करीब 35 डिसमिल खेत में पोस्ता की खेती की गयी है. पुलिस ने मौके से अफीम की खेती में लगे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से करीब 02 किलो 300 ग्राम गिला अफीम बरामद हुआ. इनकी निशानदेही पर उनके घर में रखे करीब 750 ग्राम अफीम को बरामद कर जब्त किया गया. पुलिस ने तत्काल खेत में लगे अफीम के फसल को नष्ट कर दिया. इस छापेमारी अभियान में नोवामुंडी सीओ सुनील चन्द्रा, जेटेया थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो, हवलदार दीपक भगत, हवलदार बलदेव सिंह मुण्डा, हवलदार बंधन उरॉव, आरक्षी दीकु सोरेन, सुखलाल सोरेन, मंझिया हेम्ब्रम, महीपाल सुण्डी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही