Search

 
 
 

किरीबुरू : जंगल में पत्ता तोड़ने गये व्यक्ति को चार लोगों ने पिटाई कर किया अधमरा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा के जोजोउली जंगल में पत्ता तोड़ने गये बियुबेड़ा गांव निवासी बोटलो कोड़ा को चार लोगों ने पिटाई कर अधमरा कर दिया. घटनास्थल से जैसे-तैसे बोटलो कोड़ा अपने घर पहुंचा. उसके बाद बोटलो कोड़ा ने घटना की जानकारी रोवाम के मुंडा बुधराम सिद्धू, रामो सिद्धू अन्य ग्रामीणों को दी. बोटलो कोड़ा ने बताया की वह जंगल में पत्ता तोड़ने गया था. पहले से मौजूद चार लोगों ने उसे पकड़ कर बिना वजह उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसे अधमरा कर दिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leader-abhay-singh-in-custody-police-is-interrogating/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता अभय सिंह हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

कुछ दिन पूर्व भी महिलाओं को कुछ लोगों ने वहां से भगाया था

वह बहुत मुश्किल से अपने घर बियुबेड़ा पहुंचा. घटनास्थल टोंटो एवं गुवा थाना के सीमा पर तथा सारंडा एवं कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र की सीमा पर रोवाम गांव क्षेत्र में पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया की कुछ दिन पूर्व जंगल में पत्ता तोड़ने गई अगरवां की महिलाओं को भी कुछ संदिग्धों ने दौड़ाया था. महिलाएं जान बचाकर भागने में सफल रही. उल्लेखनीय है कि यह जंगल क्षेत्र अत्यन्त नक्सल प्रभावित है. नक्सली कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के विभिन्न पहाड़ियों व रास्तों में भारी पैमाने पर लैंड माईन व बूबी ट्रैप लगाये हुये हैं. नक्सलियों ने ग्रामीणों को जंगल व पहाड़ों पर नहीं जाने की हिदायत पहले से दे रखी है. उनके द्वारा लगाये गये आइईडी ब्लास्ट से कई ग्रामीण व उनके पालतू जानवरों की मौत हो चुकी है. घायल बोटलो कोड़ा ने बताया की पिटाई करने वाले लोग काला कमीज पहने थे थे. ऐसे में यह समझ में नहीं आ रहा है कि पिटाई करने वाले लोग कौन थे एवं उनका इस जंगलों में आने का उद्देश्य क्या है. इसे भी पढ़ें :कुड़मी">https://lagatar.in/protest-of-kudmi-community-continues-impact-on-rail-road-traffic/">कुड़मी

समाज का धरना-प्रदर्शन जारी, रेल-सड़क यातायात पर असर
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही