Search

किरीबुरू : सर्पदंश से चार वर्षीय बच्ची की मौत

Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र के गंगदा पंचायत अन्तर्गत दुईया गांव निवासी दारु चेरवा की चार वर्षीय पुत्री की शर्पदंश से मौत हो गई. यह घटना शनिवार को मध्य रात्रि की बताई जा रही है. घटना के बाबत पिड़ित परिवार ने बताया की गर्मी की वजह से घर के सभी परिवार व मृतका बच्ची जमीन पर सोये थे. इसी दौरान विषैले सांप ने बच्ची के सर पर कब डंस लिया किसी को पता नहीं चल पाया. जब परिजनों की निंद खुली तो बच्ची को मृत पाया. बच्ची के ललाट पर सर्पदंश के निशान पाये गये है. उल्लेखनीय है कि मृतका का घर जंगल के बीच में है. यहां सापों का बसेरा है. क्षेत्र में चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध नहीं है और ना ही यातायात का कोई साधन उपलब्ध है की दूसरे जगह जा कर इलाज कराया जा सकें. यहां आसपास कोई अस्पताल नहीं है. ऐसे में सर्पदंश की घटना के बाद ग्रामीणों की जान खतरे में पड़ जाती है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-protesters-blocked-the-tata-kandra-main-road-in-protest-against-the-planning-policy/">आदित्यपुर

: नियोजन नीति के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग को किया जाम
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//