Search

 
 
 

किरीबुरू : जुम्बईबुरु में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 117 लोगों की हुई जांच

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा के सुदूरवर्ती गांव जुम्बईबुरु में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर शंकर एक्का के आदेशानुसार तथा नोवामुंडी के बीडीओ अनुज बंदो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी बड़ाजामदा धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. नागमणी बेहरा के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर एवं आधार कार्ड सुधार से संबंधित कैंप लगाया गया. इस चिकित्सा शिविर में 117 ग्रामीण मरीजों का इलाज किया गया. कई ग्रामीण तेज बुखार व अन्य मौसमी बीमारी से ग्रसित पाये गये. रक्त जांच के दौरान 19 मरीज मलेरिया से ग्रसित पाये गये. सभी को इलाज कर जरुरी दवाइयां दी गई. दर्जनों ग्रामीणों का आधार कार्ड से संबंधित त्रुटियों को सुधारा गया. इस दौरान उप मुखिया शमशाद आलम, उप मुखिया इरशाद अली आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-135th-birth-anniversary-of-thakur-anukulchandra-ji-celebrated-with-pomp-at-bokna-satsang-vihar/">नोवामुंडी

: बोकना सत्संग विहार में धूमधाम से मना ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी का 135वां जन्मोत्सव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही