Search

 
 
 

किरीबुरू : ईपीएफओ जमशेदपुर का "निधि आपके निकट" कार्यक्रम 27 जून को

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : ईपीएफओ, जमशेदपुर द्वारा आउटरीच कार्यक्रम "निधि आपके निकट" का आयोजन 27 जून (मंगलवार) को होगा. किरीबुरू स्थित एचआरडीसी सेंटर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 09:30 बजे शुरू होगा जो कि दोपहर 01.30 बजे तक चलेगा. उक्त जानकारी किरीबुरु खदान प्रबंधन के वरिष्ठ प्रबंधक (पीएडए) रमेश कुमार सिन्हा ने दी है. उन्होंने किरीबुरु खदान के सभी श्रमिक संगठनों व सेलकर्मियों से इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-6-children-of-jharkhand-martial-arts-training-center-received-black-belt/">जमशेदपुर

: झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के 6 बच्चो ने प्राप्त किया ब्लैक बेल्ट

क्या है कार्यक्रम का उद्देश्य

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने देश भर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम के माध्यम से सभी जिलों में बड़े पैमाने पर आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर महीने की 27 तारीख को सभी जिलों तक पहुंचना और संगठन और उसके हितधारकों के बीच संबंधों को मजबूत करना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही