Search

 
 
 

किरीबुरू : शिक्षकों की कमी से केवी मेघाहातुबुरु के बच्चों का भविष्य अंधकारमय

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में बच्चों का शिक्षा भगवान भरोसे. प्राचार्य, उप प्राचार्य के साथ विभिन्न विषयों के शिक्षक भी स्कूल में नहीं है. शिक्षकों के अभाव में उच्च क्लास के दो-दो सेक्शन के बच्चों को एक सेक्शन में रखकर पढ़ाया जा रहा है. इससे बच्चों के अभिभावकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. उल्लेखनीय है कि विद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य प्रशांत कुमार षाड़ंगी का स्थानान्तरण लगभग 8-10 माह पूर्व होने के बाद इस स्कूल में आज तक कोई स्थायी प्राचार्य की नियुक्त नहीं की गई. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-meter-defective-or-electricity-theft-will-investigate/">झारखंड

: मीटर डिफेक्टिव या बिजली चोरी? होगी जांच

प्रभारी प्राचार्या का भी स्थानान्तरण

प्रभारी प्राचार्या ईरा तिर्की के भरोसे जैसे-तैसे कार्य संचालित हो रहा था. ईरा तिर्की का स्थानान्तरण भी बीते दिनों कर दिया गया. वह 17 अगस्त को विरमित हो गई. इसके बाद इस स्कूल में न कोई प्राचार्य है और ना हीं कोई उप प्राचार्य. विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्थानान्तरण पिछले दिनों कर दिया गया. जिस कारण वे अपने-अपने पदस्थापन वाले स्कूल में योगदान देने चले गये. उनके स्थान पर अब तक कोई शिक्षक-शिक्षिकायें नहीं आ पाये हैं. ऐसी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. सारंडा के सबसे सुदूरवर्ती जंगल क्षेत्र में स्थित केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु को छोड़ यहां बेहतर शिक्षा की कोई सुविधा नहीं है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-health-workshop-organized-in-hatnaburu/">मनोहरपुर

: हतनाबुरू में स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही