Search

 
 
 

Kiriburu : वनाधिकार पट्टा के लिए गीता कोड़ा ने किया जनसम्पर्क

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय में चार सितम्बर को भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले वन पट्टा का अधिकार के लिए धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने 31 अगस्त को मनोहरपुर प्रखंड के सूदूरवर्ती गांव दीघा, छोटानागरा में ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार झामुमो को जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी कहती है, लेकिन सारंडा के ग्रामीणों को आज तक वनाधिकार पट्टा देने के नाम पर गुमराह करती रही है. इस सरकार ने वनाधिकार पट्टा हेतु अनेकों बार ग्रामीणों से आवेदन लिया, लेकिन एक को भी पट्टा आज तक नहीं दिया. सरकार को उसकी घोषणा को याद दिलाने के लिए चार सितम्बर को मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय घेराव किया जायेगा. इस दौरान मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष राजा सुरीन, किशोर डागा, सन्नी लुगुन, श्याम सुंदर पूर्ति, कानूराम देवगम, राजेश सांडिल आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-two-selected-in-homeless-world-cup-football-competition/">Chakradharpur

: होमलेस वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में दो का चयन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही