Search

 
 
 

Kiriburu : जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा,  मंगल सिंह बोबोंगा ने दाखिल किया नामांकन

 
Kiriburu (Shailesh Singh): एनडीए गठबंधन की तरफ से भाजपा प्रत्याशी के रूप में 24 अक्टूबर को जगन्नाथपुर-54 (अजजा) सीट से पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भारी तादाद में कार्यकर्ताओं की भीड़, पैदल भव्य रैली व गाजे-बाजे के साथ साथ जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर नामांकन दाखिल किया. इससे पहले उन्‍होंने एक सभा को भी संबोधित  किया. निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी मंगल सिंह बोबोंगा ने भी भारी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया.

इन्‍होंने ने भी किया नामांकन दाखिल

दोनों के अलावे आज नामांकन करने वालों में मानसिंह तिरिया निर्दलीय, भारत आदिवासी पार्टी से समियल लागुरी, झारखंड पार्टी से लक्ष्मी नारायण गागराई, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ज्वाला कोड़ा ने नामांकन दाखिल किया. बीते 23 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार सह विधायक सोनाराम सिंकु ने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ नामांकन दाखिल किया था.   इसे भी पढ़ें : मतदान">https://lagatar.in/focus-is-on-increasing-voting-speed/">मतदान

गति तेज करने पर किया जा रहा फोकसः के रवि कुमार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही