Search

 
 
 

किरीबुरू : नग्न हालत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : चिड़िया ओपी अंतर्गत अंकुआ गांव के समीप मुख्य सड़क किनारे एस्पायर संस्था में काम करने वाली एक युवती का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. उसके कपड़े पास ही पड़े थे. मंगलवार सुबह शव को ग्रामीणों ने देखा इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. युवती की पहचान मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत राईकड़ा पंचायत के तिरला गांव निवासी के रूप में हुई है. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है. इधर, घटना को लेकर एस्पायर संस्था समेत आसपास के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है. एस्पायर संस्था के पदाधिकारी राजेश लागुरी ने बताया कि 17 जुलाई को छोटानागरा थाना अंतर्गत चुर्गी गांव स्थित स्कूल में एस्पायर की तरफ से बच्चों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. उसी कार्यक्रम में भाग लेने युवती अन्य सहेलियों के साथ गई थी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर लगभग डेढ़ बजे सभी स्कूल से निकल गए. उसके बाद से युवती लापता हो गई. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-18-july-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।18 JULY।।बेंगलुरू पहुंचे सीएम हेमंत।।“विपक्ष की बैठक गर्दन बचाओ अभियान”।।रामगढ़:ATS के DSP को मारी गोली।।ऑरेंज अलर्ट:भारी बारिश की संभावना।।NDA में शामिल हुए चिराग पासवान।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

घटना को लेकर ग्रामीणों में है आक्रोश

परिजन व उसके साथी रात भर उसकी तलाश करते रहे. गुवा, किरिबुरू, चिड़िया, मनोहरपुर अस्पताल से भी संपर्क किया गया परंतु किसी ने भी युवती के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं दी. इसके बाद सलाई, दोदारी आदि गांव के लोगों से रात में ही सम्पर्क कर जानकारी ली गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला. मंगलवार सुबह एस्पायर कार्यकर्ताओं ने शव को सड़क किनारे नाली के पास पाया. इधर, युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. इस घटना ने सारंडा के ग्रामीणों को भी हिलाकर रख दिया है. युवती के परिजनों का कहना है कि ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में कार्यक्रम करने के लिए संस्था द्वारा युवती को किसी सुरक्षा के बगैर नहीं भेजा जाना चाहिए था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teri-and-tsf-launch-the-sixth-phase-of-green-school-project/">जमशेदपुर

: टीईआरआई व टीएसएफ ने ग्रीन स्कूल प्रोजेक्ट का छठा चरण किया लॉन्च

कैंडल मार्च निकाल जताएंगे विरोध

इधर, सारंडा ग्राम विकास समिति के पदाधिकारी मंगल कुम्हार ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते किया है. उन्होंने इस कांड के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग की है. कहा है कि उनकी समिति भी इस कांड के उद्भेदन के लिए अपने स्तर से प्रयास करेगी. इस घटना के विरोध में मंगलवार शाम को कैंडल मार्च भी निकाला जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही