Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दूसरा टी-10 डे-नाईट ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले में एमएससी जगन्नाथपुर ने किरीबुरू पैंथर को एक गेंद रहते 4 विकेट से पराजित कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुये किरीबुरू पैंथर ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 76 रन बनाए. जिसमें दीपक पोलाई ने 3 चौका की मदद से 22 गेंद में 24 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएससी जगन्नाथपुर की टीम ने 9.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 79 रन बनाकर जीत दर्ज की. विजेता टीम के खिलाड़ी जस्ट फोकस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उसने 24 गेंद में 34 रन बनाए, जिसमें 2 छक्का और 2 चौका शामिल था. तथा केटी ने 13 गेंद में 20 रन बनाया. इस भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-unknown-people-set-fire-to-jcb-machine-engaged-in-road-construction/">मनोहरपुर
: सड़क निर्माण में लगे जेसीबी मशीन में अज्ञात लोगों ने लगाई आग
: विधायक दीपक बिरुवा ने किया मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमिपूजन
: सड़क निर्माण में लगे जेसीबी मशीन में अज्ञात लोगों ने लगाई आग
तकमील आलम बने मैन ऑफ द मैच
दूसरे मुकाबले में गोड्स एकादश ने निखिल एकादश को 8 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये निखिल एकादश ने 10 ओवर में 10 विकेट खोकर 65 रन बनाए. इसमें सुरज गुप्ता ने 2 चौका की मदद से 13 गेंद में 12 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुये गौड्स एकादश ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 67 रन बना जीत दर्ज कर लिया. विजेता टीम के खिलाड़ी तकमील आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्होंने 12 गेंद में 27 रन बनाए, जिसमें 2 छक्का और 3 चौका शामिल है. जबकि राजू ने 1 छक्का व 4 चौका की मदद से 20 गेंद में 30 रन बनाए. इस भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-deepak-bhiwadi-did-bhoomipujan-for-the-construction-of-medical-college/">चाईबासा: विधायक दीपक बिरुवा ने किया मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमिपूजन
Leave a Comment