Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बोलानी टाउनशिप के मुख्य बाजार में स्थित एक बर्तन दुकान में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बर्तन के साथ नगद चोरी कर ली. दुकान के मालिक भीम प्रसाद ने बताया कि सोमवार की रात में दुकान बंद कर घर चले गये थे. मंगलवार की सुबह जब दुकान आए तो दुकान के निकट गोदाम का ताला टूटा हुआ था. दुकान से पीतल, एल्युमिनियम आदि के बर्तन, छाता का बंडल, तिरपाल आदि गायब थे. इसके अलावे दुकान में रखा नकद लगभग दो हजार रुपये के साथ-साथ लगभग 20 हजार रुपये के सामान की चोरी हो गई है. चोरी की घटना की जानकारी बोलानी बाजार समिति को मिलने पर बोलानी थाना में इसकी सूचना दी गई. थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. बोलानी में निरंतर जारी चोरी की घटनाओं से आम जनता व दुकानदार परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-people-deprived-of-basic-facilities-submitted-demand-letter-to-dc/">Jamshedpur
: मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र [wpse_comments_template]
: मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र [wpse_comments_template]
Leave a Comment