Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : उच्च विद्यालय कोटगढ़ के शासी निकाय ने शिक्षकों संग की समीक्षा बैठक

Kiriburu (Shailesh Singh) : उच्च विद्यालय कोटगढ परिसर में बुधवार को विद्यालय प्रबंध कमिटी की बैठक अध्यक्ष निरंजन बोबोंगा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में परीक्षाफल की समीक्षा की गई. बैठक में एक मत से फैसला लिया गया कि मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण स्कूल के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को सम्मान सम्मारोह आयोजित सम्मानित किया जाएगा. बैठक में फैसला लिया कि शिक्षकों व विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति जरूरी है. अनियमित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अध्यक्ष बोबोंगा और सचिव नायक ने प्रधान शिक्षक को प्रोजेक्टर से कम्प्यूटर व सामान्य ज्ञान की पढ़ाई करवाने का निर्देश प्रधान शिक्षक हाथी राम मुंडा को दिया. बैठक में शिक्षकों के खाली पदों पर बहाली हेतु विज्ञापन प्रकाशित कराने का प्रस्ताव भी पास किया गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-people-upset-due-to-severe-heat-two-admitted-to-chc-due-to-heat-stroke/">मनोहरपुर

: प्रचंड गर्मी से लोग परेशान ,लू लगने से दो सीएचसी में भर्ती

नामांकन के लिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

इस बार अधिक से अधिक नामांकन करने पर जोर दिया गया. इसके लिए सभी शिक्षक स्कूल टू स्कूल सम्पर्क अभियान चलाएंगे. पोस्टर, पम्पलेट और बैनर के माध्यम से भी नामांकन अभियान चलाकर अभिभावकों को नामांकन के प्रति जागरूक करने का फैसला लिया गया. बैठक में क्षेत्रीय मानकी निरंजन बोबोंगा, हेमंत कुमार दास, बाणेश्वर नायक, पूर्व मुखिया रमेश चंद्र तिरिया, पूर्व मुखिया रानी तिरिया, मुंडा अरूणी मुंदूईया, मुंडा राधेश्याम चातोम्बा, मुंडा डेबरा बालमुचू, कमल किशोर केसरी, जगबंधु गोप, सोमरा लागुरी, मिलु पुरती, जितेंद्र कोड़ा, बिक्रम तिरिया, गुरुचरण बालमुचू, भगवान गोप और शिक्षकों में मो. यासीन, बबीता कुमारी नायक, यशमती पान, शकुंतला नायक, महती बालमुचू, मोती आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही