Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu : ग्रेस क्लब ने पेनाल्टी शूट आउट में मैरी क्रिस्ट को 2-1 से हराया

  • किंगफिशर ड्रीम इलेवन ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
Kiriburu (Shailesh Singh) : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर वायरलेस मैदान में किंगफिशर ड्रीम इलेवन फुटबॉल क्लब प्रोस्पेक्टिंग के तत्वावधान में एक दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ग्रेस क्लब डीएमडी ने मैरी क्रिस्ट जूनियर ब्वायज को पेनाल्टी शूट आउट में 2-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल मुकाबले में दोनों टीम एक-दूसरे के खिलाफ निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर सकी. इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट का फैसला लिया गया था. मुख्य अतिथि किरीबुरु पूर्वी पंचायत के मुखिया सह भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल गिलुवा ने विजेता को 20 हजार रुपये नकद व जर्सी सेट और उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद व जर्सी सेट देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर विनित, गोलकीपर रोहित, डिफेंडर शंकर मुंडा को भी पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-couple-murdered-with-sharp-weapon-in-ruwadiri-forest-village-of-sonuwa/">Chakradharpur

: सोनुवा के रुवादिरी वनग्राम में धारदार हथियार से दम्पती की हत्या
मंगल सिंह गिलुवा ने कहा कि यह मंच भले ही छोटा हो सकता है, लेकिन खिलाड़ियों की खेल व प्रतिभा को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि हमारे सारंडा के खिलाड़ियों में प्रतिभा कूट-कूटकर भरी हुई है. इस प्रतिभा को आगे बढ़ाने की जरुरत है, न कि नशापान के चक्कर में अपनी प्रतिभा को मंजिल तक पहुंचने से पहले ही समाप्त कर दें. इस प्रतियोगिता में झारखंड व ओडिशा की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें मानसिंह इलेवेन, लिटिल स्टार, सीनियर टाटीबा, ग्रेस क्लब डीएमडी, क्नौक्स जी एकादश, क्लोजिंग एकादश, चिन तबक दम दम, सुपर टाईगर, मैरी क्रिस्ट जूनियर ब्याज, चांद ब्रदर्स, बोलानी एफसी, वोल्ड वारियर्स, किल्लर ब्वायज, नाईट किंग, जीओन एवं टाटीबा जेटीएस शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-urvita-celebrated-sawan-mahotsav-with-pomp-in-golmuri/">Jamshedpur

: उर्विता ने गोलमुरी में धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव
आयोजन कमेटी के सालमोन कोन्गाडी़, राहुल क्षेत्री, संजीव राय, मधुसुदन तुबिड, कैलाश दास, श्याम गुप्ता, मनोज सिंह, सोमा नाग, जगदीप महाराणा, अजय नाग, प्रवीण केरकेट्टा, अर्जुन पान, बंटी सिंह, मारंग बानरा, नलीन कुमार पात्रो, कुंदन मुंदुईया, सांतनु बुडी़उली, गुलाब हाईबुरु, बिट्टू मुंडू, पंसस मुक्ता मींडू, संजू, मस्सी, जोटो ओडे़या, शिव कुमार गुप्ता, विश्वामित्र गोप, अमित कुमार दास, मान सिंह चाम्पिया आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही