Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : घाटकुडी में ग्राम सभा का आयोजन, कई योजनाओं के प्रस्ताव पारित

Advertisement
Advertisement
Shailesh Singh Kiriburu :  गंगदा पंचायत के घाटकुडी गांव में मुंडा बिरसा चांपिया व मुखिया राजू सांडिल की संयुक्त अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक कर योजनाओं का चयन सर्वसम्मति के साथ किया गया. मुखिया राजू सांडिल ने बताया कि ग्राम सभा में घाटकुडी के कुलाकोचा टोला में जीओ टावर के सामने से उत्क्रमित विद्यालय, प्रधान मारला, सुकरा चांपिया घर होते पीडब्ल्यूडी सड़क तक , सोमासाई टोला में गंगाय चांपिया घर तक, मुंडा टोला से गुरा चांपिया घर होते रोये चांपिया घर तक और पीडब्ल्यूडी सड़क होते गंगदा कारो नदी तक पीपीसी सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया. इसके अलावा जुमलेकिर नाला पर दो स्पैन का पूल,  घाटकुडी गांव में हाईमास्ट टावर, मंगल चांपिया के जमीन पर धुमकुडि़या (सांस्कृतिक कार्यक्रम) भवन, मानकी-मुंडा भवन का निर्माण. सरना स्थल का बाउंड्री एवं स्कूल में दो शिक्षक की नियुक्ति के प्रस्ताव भी ग्राम सभा में पास किये गये. इस दौरान मानकी सुरेश चांपिया, पंसस रामेश्वर चांपिया, भोंज चांपिया, राजू गोप, रामो सिद्धू, बुधराम सिद्धू, जीतेन चांपिया, सुखराम चा, जयराम माझी एवं महिलाएं सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-forest-department-caught-12-feet-long-python-released-it-safely-in-the-forest/">चाकुलिया

: वन विभाग ने 12 फीट लंबा अजगर पकड़ा, जंगल में सुरक्षित छोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही