Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : दोदारी गांव में 4 पीसीसी सड़क निर्माण की योजना का ग्रामसभा का चयन

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : गंगदा पंचायत के दोदारी गांव में मुंडा मनबोध चाम्पिया एवं मुखिया राजू सांडिल की संयुक्त अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक हुई. इसमें योजनाओं का चयन सर्वसम्मति से किया गया. यहां पर ग्रामीणों ने रोन्डे सिद्धू के खेत से गणेश पूर्ति के घर तक पीसीसी सड़क, बागी पूर्ति के खेत से बलराम सिद्धू के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण की योजना का चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-dozens-of-schemes-selected-in-gram-sabha-in-rowam-village-of-saranda/">किरीबुरु

: सारंडा के रोवाम गांव में ग्रामसभा में दर्जनों योजनाओं का चयन
अलमीना पूर्ति के घर से चारपोरदा तक पीसीसी सड़क, गुसा सिद्धू के घर से गुरु हांसदा के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण समेत अन्य विकास योजनाएं धरातल पर अविलम्ब उतारने की मांग ग्रामसभा से की गई. ग्रामीणों ने डीएमएफटी फंड से एक भी योजना दोदारी गांव में संचालित नहीं किये जाने को लेकर भारी नाराजगी जाहिर की. ग्रामसभा में पंचायत सचिव मनोज कुमार महतो, पंसस रामेश्वर चाम्पिया, उप मुखिया साधो चाम्पिया, मंगल कुम्हार आदि ग्रामीण मौजूद थे.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही