Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : लोकेश्वरनाथ मंदिर में दीपोत्सव का भव्य आयोजन

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : अयोध्या में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम से उत्साहित किरीबुरु-मेघाहातुबुरु क्षेत्र के राम भक्तों ने लोकेश्वरनाथ धाम मंदिर में पहुंचकर सामूहिक रुप से मंदिर परिसर व तालाब घाट पर हजारों दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया. दीपोत्सव कार्यक्रम में भारी तादाद में महिलाएं व बच्चे थे. सभी अपने-अपने घरों से दिया, बाती, तेल आदि लेकर आये थे. एक साथ मंदिर प्रांगण में हजारों दीप जलाये गये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Dipotsav-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/cm-approves-creation-7232-posts-assistant-professor-urdu-in-primary-schools-of-jharkhand/">झारखंड

के प्राथमिक स्कूलों में उर्दू के सहायक आचार्य के 7232 पद सृजन को सीएम ने दी मंजूरी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiiburu-Dipotsav.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंदिर आने से पहले सभी सनातनी व राम भक्त अपने-अपने घरों व देव स्थानों पर दीप जलाये थे. मंदिर कमिटी की ओर से भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया. सभी भक्तों के लिये मंदिर प्रांगण में महाभोग का आयोजन किया गया. लोग श्रीराम की जयकारा लगाते रहे. इसके अलावे मेघाहातुबुरु स्थित माँ काली मंदिर में भी 1100 दिये जलाये गये एवं महाभोग का आयोजन कमिटी की तरफ से किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-katras-area-becomes-filled-with-ram-crowd-of-devotees-gathers-in-procession/">धनबाद

: राममय हुआ कतरास क्षेत्र, शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

चांडिल : नृत्य नाटिका देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

  • महाआरती में उमड़ी भीड़
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Shadhalu.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चांडिल में श्री श्री 108 खिलाई चंडी बजरंग दल अखाडा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. चांडिल स्थित पुराना विवेकानंद केंद्र में रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे. कोलकाता के कलाकारों ने रामायण पर आधारित नृत्य नाटक का प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/cm-approves-creation-7232-posts-assistant-professor-urdu-in-primary-schools-of-jharkhand/">झारखंड

के प्राथमिक स्कूलों में उर्दू के सहायक आचार्य के 7232 पद सृजन को सीएम ने दी मंजूरी
कलाकारों की प्रस्तुति देख उपस्थित दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई. वहीं इसके अखाड़ा की ओर से आयोजित महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. हाथों में दीप लिए श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम और पवन पुत्र हनुमान की आरती किया. वहीं दूसरी ओर रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ईचागढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव देवलटाड में भी लोगों ने भगवान की आराधना की. ईचागढ़ प्रखंड के सीटू मिलन चौक स्थित राम मंदिर में भी अनुष्ठान का आयोजन किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही