Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu : जीएस बड़बिल ने जय भोलेनाथ को 2-0 से हरा खिताब पर जमाया कब्जा

  • सरना एसोसिएट, टाटीबा के तत्वावधान में लखटकिया फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
  • खेल आपसी विद्वेष को खत्म कर दिलों को जोड़ती है : गीता कोड़ा
Kiriburu (Shailesh Singh) : सरना एसोसिएट, टाटीबा के तत्वावधान में बराईबुरु-टाटीबा फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय लखटकिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाईइल मुकाबला रविवार को हुआ. फाइनल मुकाबले में जीएस बड़बिल ने जय भोलेनाथ एमएमसी शंकरपुर को 2-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. प्रतियोगिता के तीसरे स्थान पर साइनिंग स्टार बोकना एवं चौथे स्थान पर पुरती ब्रदर्श रही. प्रतियोगिता के विजेता को 1,11,111 रुपये, उप विजेता को 70 हजार, तीसरे स्थान वाली टीम को 40 हजार, चौथे को 30 हजार रुपये व ट्रॉफी दिया गया. समारोह में मुख्य अतिथि गीता कोड़ा एवं विशिष्ट अतिथि नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा, समाजसेवी अजय झा, मुंडा जुनु पुरती, बुधराम पुरती, टाटा स्टील के सीएसआर हेड तुलसी ने टीमों को पुरस्कार दिये. इसके अलावे बेस्ट स्कोरर रौशन, गोलकीपर जीतेन लोहार, डिफेंडर दिलीप किम्बो, अनुशासित टीम जय भोलेनाथ एफसी को पुरस्कृत किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का स्पोन्सर्स टाटा स्टील लिमिटेड, बीटी ट्रांस्पोर्ट, बीएस माइनिंग थे. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-meeting-of-ucil-scheduled-caste-employees-union/">Jadugoda

: यूसिल अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ की बैठक

खेल सभी वर्ग व समुदाय को आपस में जोड़ती है

[caption id="attachment_939183" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Runner.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उपविजेता टीम को पुरस्कृत करती पूनम गिलुवा.[/caption]

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि खेल, खिलाड़ियों के माध्यम से सभी वर्ग व समुदाय को आपस में जोड़ने, आपसी विद्वेष को दूर कर आपस में प्रेम व भाईचारे की रिश्तों की प्रगाढ़ता लाने का अहम मंच होता है. खेल शारीरिक व मानसिक रुप से युवाओं को सशक्त बनाती है. हमें गर्व है कि झारखंड-ओडिशा के इतने होनहार व प्रतिभावान खिलाड़ियों का बेहतर खेल हजारों खेल प्रेमियों के साथ देखा. इतने सुदूरवर्ती जंगल गांव क्षेत्र में इतने बडे़ प्रतियोगिता का आयोजन होना खेल के प्रति लोगों के बड़े प्रेम को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-presidents-awardee-teacher-attended-seminar-hyderabad/">Adityapur

: हैदराबाद में सेमिनार में शामिल हुई राष्ट्रपति अवार्डी शिक्षिका

पुनम ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य कामना की

नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा ने कहा कि हमें गर्व की है कि हमारे गांव में अब तक की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. हमें झारखंड व ओडिशा के सैकड़ों खिलाड़ियों व हजारों खेल प्रेमियों का स्वागत करने का मौका मिला. हम सभी खिलाड़ियों के बेहतर व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं. समारोह में मंगल हेम्ब्रम, धर्मेन्द्र गुप्ता, पांडू चाम्पिया, दामोदर बारी, मोटाय हेम्ब्रम, किशोर हेम्ब्रम, श्याम गुप्ता, दखल हेम्ब्रम, सुर्या बारी, सोंगा हेम्ब्रम, सामू चरण सोय, टिंकु निषाद, जुनु सुरेन, मंगल हेम्ब्रम, गोमा चाम्पिया, कांडे बारी, बिक्रम पुरती, फागू हेम्ब्रम, फुलमनी पान, कमला चाम्पिया, कविता हेम्ब्रम, गंगाधर चातोम्बा, ए के सोनी, मधुसुदन तुबिड, संजीव राय, अर्जुन चाम्पिया, गोपी लागुरी आदि लगभग एक हजार से अधिक लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही